मंगलवार को प्रदेश भर के पेट्रोल पंप छह घंटे तक बंद रहे। इस दौरान लखनऊ के लोगों के बड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। यहां देखें छह घंटे तक क्या नजारे रहे शहर के।
विज्ञापन
बंद रहे पेट्रोल पंप, क्या आप भी हुए इनकी तरह परेशान
2 of 7
प्रदेश में क्रूड ऑयल पर प्रवेश कर की वापसी और फिक्स वैट व्यवस्था खत्म करने समेत चार सूत्री मांगों को लेकर पेट्रोल पंप डीलरों ने मंगलवार को छह घंटे पंप बंद रखे। इस दौरान लोगों को भारी दिक्कत का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
बंद रहे पेट्रोल पंप, क्या आप भी हुए इनकी तरह परेशान
3 of 7
ज्यादा लोगों को इस बंद के बारे में जानकारी नहीं थी। लोग घर से गाड़ियां लेकर निकल पड़े लेकिन पेट्रोल पंपों पर हड़ताल होने पर उन्हें दिक्कत उठानी पड़ी।
बंद रहे पेट्रोल पंप, क्या आप भी हुए इनकी तरह परेशान
4 of 7
पेट्रोल पंपों पर बंद के दौरान पेट्रोल न मिल पाने पर कई लोग अपने वाहनों को पैदल घसीटते भी देखे गए।
विज्ञापन
बंद रहे पेट्रोल पंप, क्या आप भी हुए इनकी तरह परेशान
5 of 7
सवेरे 6 बजे से दोपहर 12 बजे तक होने वाले इस बंद का आयोजन यूपी पेट्रोलियम ट्रेडर्स एसोसिएशन ने किया था। इसमें प्रदेश भर में संचालित करीब छह हजार फिलिंग स्टेशन ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
बंद रहे पेट्रोल पंप, क्या आप भी हुए इनकी तरह परेशान
6 of 7
एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष बीएन शुक्ला ने बताया कि अगर उनकी मांगों पर राज्य सरकार की ओर से उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन के दूसरे चरण में पंप संचालक प्रदेश स्तर पर डिपो से पेट्रोल-डीजल की उठान और पंप को अनिश्चितकाल के लिए बंद कर देंगे।