फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'आपने सरकार बनाने का मौका कांग्रेस को दिया, कम से कम झाड़ू लगाने का तो अधिकार हमें दे दो'

Sat, 18 Aug 2018 03:29 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी
अटल विहारी वाजपेयी की शैली गजब की थी। वह कब कैसे वोट मांग लेंगे, इसका अंदाज लगाना काफी मुश्किल होता था। बात उस समय की है जब अटल जी लखनऊ से सांसद नहीं चुने गए थे।
विज्ञापन

2 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी
पर उस समय लखनऊ का कोई चुनाव ऐसा नहीं होता था जिसमें अटल जी न आते हों। अटल के निकट सहयोगी और चौक की पार्षदी से राजनीतिक सफर शुरू करने वाले लालजी टंडन बताते हैं, 'वाजपेयी जी लखनऊ आए।
विज्ञापन

3 of 5
अटल बिहारी वाजपेयी
लखनऊ में उनकी कुछ जगह सभाएं हुई। चौक से उसकी शुरुआत हुई। अटल जी बोलने खड़े हुए तो बस तालियां ही तालियां थी। अटल ने कहा, 'आपने प्रदेश की सरकार बनाने का अधिकार कांग्रेस को दे दिया। कम से अब झाड़ू लगाने का अधिकार तो हमे दे दो।

4 of 5
अटल बिहारी बाजपेयी - फोटो : डेमो
टंडन जी बताते हैं कि अटल जी की इस बात का लोगों में ऐसा जादू हुआ कि उस चुनाव में जनसंघ के उम्मीदवारों को कई जगह जीत मिली। सिर्फ लखनऊ में ही नहीं बल्कि प्रदेश में कई जगह जनसंघ की जीत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : डेमो
 इसी तरह वह एक बार लखनऊ  में प्रचार करने आए तो भाषण शुरू करने से पहले बोले, 'मैं यहां मंच पर आ रहा था तो पता चला कि प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने खाकी नेकर जलवा देने की बात कही है। मुझे पहले पता होता तो मैं खाकी नेकर ही पहनकर यहां आता। इसके बाद तो बस तालियां ही तालियां थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें