छवि से समझौता नहीं
अली बनाम बजरंग बली का उनका बयान खूब चर्चा में रहा। पश्चिमी यूपी की तुलना कश्मीर से करने का मामला हो, अपराधियों को ठोक देने का या सीएए विरोधी धरनों में महिलाओं की उपस्थिति पर विवादित बयान, उन्होंने अपनी छवि से कभी समझौता नहीं किया। बेबाकी से राय रखी। अयोध्या, काशी, मथुरा समेत सांस्कृतिक, धार्मिक स्थलों के पुनरुद्धार के लिए बड़ी योजनाएं बनाईं और उन्हें लागू कराया। प्रयागराज कुंभ जिस भव्यता के साथ समापन हुआ, उसने भी यूपी के बारे में धारणा बदलने का योगदान दिया।