फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से बचाव के लिए खुद भी पूरी सावधानी बरत रहे मुख्यमंत्री योगी, कराई जांच, तस्वीरें

Wed, 18 Mar 2020 08:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
यूपी में कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रदेश सरकार अब तक कई अहम फैसले ले चुकी है। स्वास्थ्य विभाग लगातार सक्रिय है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी स्वास्थ्य सेवाओं का निरीक्षण कर रहे हैं। इन सबके साथ ही मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ खुद भी एहतियात बरत रहे हैं। इसी कड़ी में उन्होंने खुद भी कोरोना की जांच करवाई।

विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
दरअसल, योगी सरकार ने तीन साल पूरे कर लिए हैं। इस उपलक्ष्य में लखनऊ के लोकभवन में प्रेस कांफ्रेंस का आयोजन किया गया था। जिसके लिए योगी अपने मंत्री व अफसरों संग भवन के अंदर जा रहे थे। इस दौरान उन्होंने डॉक्टर से अपनी जांच करवाई।

विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
उनके शरीर का तापमान सामान्य पाया गया। जांच के बाद मुख्यमंत्री लोकभवन पहुंचे और मीडिया को संबोधित करते हुए अपनी सरकार के कामकाज का ब्यौरा दिया।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले तीन वर्षों में हमने प्रदेश के सामने मौजूद चुनौतियों को अवसर में बदला और प्रदेश के विकास के रास्ते पर ले गए।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
उन्होंने उपलब्धियों को गिनाते हुए कहा कि हमने हर क्षेत्र में सफलता हासिल की। यहां निवेश की संभावनाओं को बढ़ाया। अब प्रदेश के सभी 75 जिलों में बिजली की आपूर्ति हो रही है। प्रदेश के 1.67 लाख गांवों में बिजली पहुंच चुकी है।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ने इंटरस्टेट कनेक्टिविटी को आगे बढ़ाया है। चार शहरों में मेट्रो सेवाएं चालू हो गई हैं। जबकि दो शहरों में काम चल रहा है। उन्होंने बताया कि आयुष्मान भारत योजना के सहारे पांच लाख लोगों का हेल्थ बीमा कराया जा चुका है। 
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में भव्य कुंभ का आयोजन किया गया। 1947-2016 तक प्रदेश में सिर्फ 12 मेडिकल कॉलेज थे। तीन सालों में 30 मेडिकल कॉलेजों पर काम हुआ।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ ने कहा कि देश में हर राज्य को वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट योजना लागू करना चाहिए। हर एक क्षेत्र में यूपी नंबर वन दिख रहा है। हर योजना में हमारा राज्य सफल रहा है।

9 of 10
- फोटो : amar ujala
योगी आदित्यनाथ ने किसानों को लेकर भी उपलब्धियां गिनाईं। कहा कि सरकार ने 1.87 किसानों को फायदा पहुंचाया। किसानों के 36 हजार करोड़ रुपये के कर्ज माफ किए गए। किसान सम्मान योजना से 12 करोड़ रुपये बांटे गए। हर गरीब तक योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : amar ujala
इस अवसर पर उन्होंने सरकार के कामकाज को लेकर एक पुस्तिका भी जारी की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें