फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मन से मांगी गई हर मुराद पूरी करते हैं महादेव, यहां हैं विराजमान

Tue, 31 Jul 2018 01:12 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
मनकामेश्वर मंदिर - फोटो : amarujala
प्राचीन शिवालयों में शुमार मनकामेश्वर महादेव लखनऊ में गोमती के किनारे विराजमान है। कहते हैं मन से मांगी गई हर मुराद भोले बाबा पूरी करते हैं। इसलिए इन्हें मनकामेश्वर कहा जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
मनकामेश्वर मंदिर - फोटो : amarujala
यहां स्थित शिवलिंग पहली बार त्रेतायुग में तब सामने आया जब लक्ष्मण जी सीता माता को वन छोड़कर लौट रहे थे। तब उन्होंने गोमा के किनारे शिवलिंग स्थापित कर उसका पूजन किया। सदियों से समय-समय पर हो रहे जीर्णोद्धार के बाद आज मनकामेश्वर महादेव मंदिर के स्वरूप में आया। 
विज्ञापन

3 of 5
मनकामेश्वर मंदिर - फोटो : amarujala
मंदिर के मुख्य शिवालय में साढ़े तीन फीट के अरघे के अंदर, लगभग डेढ़ फीट ऊंचा रजत से आच्छादित शिवलिंग है। लगभग 50-60 फीट ऊंचे इस मंदिर का नाम कई वर्षों पहले मंदिर के एक महंत की मनोकामना तत्काल ही पूरा हो जाने पर पड़ा। 

4 of 5
मनकामेश्वर मंदिर - फोटो : amarujala
सावन मास में यहां प्रतिदिन सैकड़ों भक्त बाबा की पूजा-अर्चना को जुटते हैं। सावन के सोमवार और महाशिवरात्रि पर भोर से देर रात तक विशेष धार्मिक आयोजन होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
मनकामेश्वर मंदिर - फोटो : amarujala
मंदिर महंत देव्यागिरि के प्रयासों से हाल ही में यहां मनकामेश्वर उपवन को संवारा गया है, जहां हर पूर्णिमा पर गोमा आरती होती। मंदिर में होने वाले दुग्धाभिषेक के दूध से भक्तों के लिए प्रसाद तैयार किया जाता है। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें