लखनऊ पुलिस का इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है। यहां के अनेक पुलिस अफसर अपने काम से सुर्खियों में रहे और नागरिकों का विश्वास जीता। इस कॉलम में हम आपको ऐसे ही ‘अलग बात’ वाले वर्दी वालों से परिचित कराते हैं। इनमें जय नरायन सिंह की अलग पहचान है। राजधानी में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात रहे जय नरायन सिंह को कड़क मिजाज और इंसाफ पसंद अफसर के रूप में याद किया जाता है।