फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलग थी इन आईपीएस की बात, घूसखोर पुलिस वालों से लेकर अफसर तक रहते थे राईट टाइम

Thu, 20 Sep 2018 03:50 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
आईपीएस जय नरायन सिंह - फोटो : amar ujala
लखनऊ पुलिस का इतिहास कई रोमांचक किस्सों और जांबाजी से भरा हुआ है। यहां के अनेक पुलिस अफसर अपने काम से सुर्खियों में रहे और नागरिकों का विश्वास जीता। इस कॉलम में हम आपको ऐसे ही ‘अलग बात’ वाले वर्दी वालों से परिचित कराते हैं। इनमें जय नरायन सिंह की अलग पहचान है। राजधानी में पुलिस महानिरीक्षक के पद पर तैनात रहे जय नरायन सिंह को कड़क मिजाज और इंसाफ पसंद अफसर के रूप में याद किया जाता है।  
विज्ञापन

2 of 5
आईपीएस जय नरायन सिंह - फोटो : amar ujala
प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के कुछ समय बाद लखनऊ परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक बने जय नरायन सिंह ने दागी पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई के साथ विवादित थानेदारों को गैर जिले का रास्ता दिखाया। लापरवाह और घूसखोर पुलिसकर्मियों पर बेहिचक कार्रवाई से वह थानेदारों के साथ अफसरों को भी खटकने लगे थे। जय नरायन सिंह अखबारों में अपराध और पुलिस से संबंधित खबरों की समीक्षा करके कप्तान, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारी और थानेदार से जवाबतलब करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
आईपीएस जय नरायन सिंह - फोटो : amar ujala
संतोषजनक जवाब न मिलने पर अपने स्तर से छानबीन करके कार्रवाई करते थे। सत्ता में पैठ का बखान करने वाले दो थानेदारों को लापरवाही व भ्रष्टाचार की शिकायत पर गैर जिला तबादला और पारा थाने के आधा दर्जन पुलिसकर्मियों पर कड़ी कार्रवाई करके हड़कंप मचा दिया था। माल इलाके में महिला की हत्या करके दफनाया शव गायब करने की खबर पर उन्होंने आईपीएस अफसर से जांच कराई। जांच पर अंगुली उठते देख वह खुद मैदान में उतर पड़े और पुलिसकर्मियों का बचाव कर रहे एक आला अफसर से ठनक गई। संगीन वारदात पर खुद मौके पर जाकर तहकीकात करके पुलिस के खेल पर अंकुश लगाया। 

4 of 5
आईपीएस जय नरायन सिंह - फोटो : amar ujala
आशियाना क्षेत्र में एक ठेकेदार की हत्या के मामले में पुलिस का खेल पता चलने पर उन्होंने अधिकारियों से जवाबतलब करके उनकी जांच शुरू करा दी थी। इसके साथ बीट पुलिसिंग मजबूत करने पर जोर देने के साथ थानों के औचक निरीक्षण का सिलसिला जारी रखा। डकैतियों का सिलसिला शुरू होने पर देर रात से भोर तक गश्त करके छह जिलों की पुलिस को सक्रिय किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आईपीएस जय नरायन सिंह - फोटो : amar ujala
थानेदारों की सलामी से किया परहेज
परिक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक का चार्ज संभालने पर जय नरायन सिंह ने सलामी के लिए आए एक निरीक्षक को आड़े हाथों लिया। निरीक्षक को भगाए जाने की बात सभी थानेदारों और अधिकारियों तक पहुंचा कर उपहार व नजराना की प्रथा पर अंकुश लगाया। किसी मामले में रिश्वतखोरी की भनक लगते ही खुद ही जांच शुरू कर देते थे। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें