लखनऊ के आसमान में बुधवार को ऐसा नजारा दिखा कि लोग सांसे थामकर देखने को मजबूर हो गए। आप भी देखें इन तस्वीरों में...
विज्ञापन
2 of 9
एयर शो
- फोटो : amar ujala
मौका था भारतीय वायुसेना की 84वीं वर्षगांठ का। इस दौरान बख्शी का तालाब एयरफोर्स स्टेशन में भारतीय वायुसेना के जांबाजों ने जबरदस्त एयर शो किया।
विज्ञापन
3 of 9
एयर शो
- फोटो : amar ujala
एयर शो के दौरान आकाशगंगा, सूर्य किरण, सारंग, सुखोई और मिग के करतब देख लोग दंग रह गए।
4 of 9
एयर शो
- फोटो : amar ujala
मध्य कमान की पीआरओ गार्गी मलिक ने बताया कि शो का मुख्य उद्देश्य युवाओं को भारतीय वायु सेना से जोड़ने और उन्हें एयरफोर्स को कॅरिअर के रूप में लेने के लिए प्रोत्साहित करना है।
विज्ञापन
5 of 9
एयर शो
जांबाज वायुसैनिक आसमान में हैरतअंगेज करतब दिखाएंगे। बुधवार को बख्शी का तालाब एयरफोर्स स्टेशन में भारतीय वायु सेना की 84वीं वर्षगांठ पर एयर शो के आयोजन में आकाशगंगा, सूर्य किरण व सारंग के साहसिक करतब देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
6 of 9
एयर शो
- फोटो : amar ujala
प्रदर्शन करने वाली आकाशगंगा भारतीय वायु सेना की स्काइ डाइविंग टीम है, जिसमें 14 सदस्य होते हैं। इसमें पैराटूपर्स ट्रेनिंग स्कूल के पैरा इंस्ट्रक्टर्स शामिल हुए।
विज्ञापन
7 of 9
एयर शो
- फोटो : amar ujala
इस दल को 1987 में गठित किया गया था। ऐसे ही सूर्य किरण एक ऐसी एयरोबेटिक टीम है, जो श्रीलंका, म्यांमार, थाइलैंड, सिंगापुर, मलेशिया, चीन व लाओस समेत दुनिया के करीब पांच सौ देशों में बेहतरीन प्रदर्शन कर चुकी है।
8 of 9
एयर शो
- फोटो : amar ujala
‘सूर्य किरण’ भारतीय वायु सेना की एंबेसडर है। ऐसे ही सारंग हेलीकॉप्टर की टीम सिंगापुर, चिली, यूनाइटेड अरब अमीरात, यूके व बहरीन में अपने कौशल का प्रदर्शन कर चुकी है।
इस टीम को यूएई में हुए एयर शो में ‘थर्ड बेस्ट टीम’ घोषित किया गया था। जबकि बर्लिन एयर शो में टीम को ‘बेस्ट लुकिंग क्लोज फार्मेशन एयरोबेटिक टीम’ का खिताब मिला था।