फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्गा पूजा से छठ पूजा तक चलेंगी स्पेशल ट्रेन, यहां देखें टाइमिंग और जल्दी करा लें रिजर्वेशन

Mon, 10 Sep 2018 10:21 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
Railway Recruitment Board
रेलवे दो अक्तूबर से एक दिसंबर तक यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेनों को चलाएगा। यानी दुर्गा पूजा से लेकर छठ पूजा तक आरक्षित सीट पर सफर करने का मौका मिलेगा। छठ पूजा के लिए एक ट्रेन दो ट्रिप के लिए स्पेशल रूप से चलाई जाएगी। 
विज्ञापन

2 of 7
railway
रेलवे के मुताबिक, ट्रेन नंबर  02597 गोरखपुर-सीएसटीएम साप्ताहिक स्पेशल 6 अक्तूबर से 24 नवंबर तक गोरखपुर से प्रत्येक शनिवार चलेगी, जिसका संचालन सुबह 8:25 बजे गोरखपुर से होगा और दोपहर 1:30 बजे से 1:40 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन से होते हुए अगले दिन दोपहर 12:15 सीएसटीएम मुंबई पहुंचेगी। 
विज्ञापन

3 of 7
फाइल फोटो
वापसी में ट्रेन नंबर  02598 सीएसटीएम-गोरखुपर साप्ताहिक स्पेशल 7 अक्तूबर से 25 नवंबर तक सीएसटीएम से प्रत्येक रविवार को चलेगी जो दोपहर 2:20 बजे छूटेगी और अगले दिन दोपहर 1:10 बजे से 1:20 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन होते हुए शाम 6:45 बजे गोरखपुर पहुंचेगी। यह ट्रेन बाराबंकी, चारबाग रेलवे स्टेशन, कानपुर से खंडवा होते हुए गुजरेगी। 

4 of 7
- फोटो : amar ujala
छपरा-दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल
ट्रेन नंबर  05101 छपरा-दिल्ली साप्ताहिक स्पेशल कुल 8 ट्रिप में 7 अक्तूबर से 25 नवंबर के बीच प्रत्येक रविवार चलेगी। ट्रेन शाम 4:00 बजे छपरा से चलकर रात्रि 2:25 बजे से 2:35 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ से होते हुए अगले दिन रविवार सुबह 11:55 बजे दिल्ली पहुंचेगी। इसी प्रकार वापसी में ट्रेन नंबर   05102 दिल्ली-छपरा 8 अक्तूबर से 26 नवंबर के बीच प्रत्येक सोमवार चलेगी, जो दिल्ली से दोपहर 1:55 बजे छूटकर रात्रि 11:55 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ  होते हुए छपरा सुबह 10:55 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन

5 of 7
डेमो - फोटो : डेमो
छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक स्पेशल
05115 छपरा-आनंद विहार साप्ताहिक 2 अक्तूबर से 27 नवंबर के बीच प्रत्येक मंगलवार कुल नौ ट्रिप में छपरा से शाम 4:30 बजे छूटेगी। यह ट्रेन चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ मध्यरात्रि के बाद 2:35 बजे पहुंच करके अगले दिन दोपहर 12:20 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। यह ट्रेन वापसी में ट्रेन नंबर  05116 आनंद विहार-छपरा साप्ताहिक 3 अक्टूबर से 28 नवंबर के बीच प्रत्येक बुधवार आनंद विहार से दोपहर 2:20 बजे छूटकर रात्रि के बाद 00:05 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ  होते हुए अगले दिन  सुबह 10:00 बजे छपरा पहुंचेगी।
विज्ञापन

6 of 7
लखनऊ जंक्शन-एलटीटी स्पेशल ट्रेन पांच अक्टूबर से
05151 लखनऊ जंक्शन-एलटीटी प्रत्येक शुक्रवार कुल नौ ट्रिप में 5 अक्तूबर से 30 नवंबर तक चलेगी। ट्रेन दोपहर 12:10 बजे लखनऊ से छूटकर अगले दिन दोपहर 01:20 बजे एलटीटी पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर  05152 एलटीटी-लखनऊ जंक्शन प्रत्येक शनिवार 6 अक्तूबर से एक दिसंबर के बीच चलेगी। ट्रेन शाम 4:00 बजे एलटीटी से चलेगी और अगले दिन शाम 5:10 लखनऊ जंक्शन पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Indian Railway
दरभंगा-आनंद विहार की ट्रेन 20 से 
05527 दरभंगा-आनंद विहार प्रत्येक शनिवार 20 से 27 अक्टूबर के बीच दो ट्रिप में चलेगी। यह ट्रेन दरभंगा से रात्रि 9:30 बजे चलकर चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ पर दोपहर 12:10 बजे  होते हुए रात्रि 9:45 बजे आनंद विहार पहुंचेगी। वापसी में  05528 आनंद विहार-दरभंगा प्रत्येक रविवार 21 से 28 अक्टूबर के बीच दो ट्रिप में चलेगी। आनंद विहार से यह ट्रेन रात्रि 11:45 बजे चल करके अगले दिन सुबह 9:00 बजे चारबाग रेलवे स्टेशन लखनऊ होते हुए रात्रि 10:20 बजे दरभंगा पहुंचेगी। इसी ट्रेन को छठ पूजा में दोबारा 17 नवंबर से 24 नवंबर के बीच दो ट्रिप में दरभंगा से एवं 18 नवंबर से 25 नवंबर के बीच दो ट्रिप में आनंद विहार से चलायेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें