उत्तर प्रदेश न्यायिक सेवा सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा-2018 के लिए 11 सितंबर से ऑनलाइन आवेदन लिए जाएंगे। इस बाबत उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग की वेबसाइट पर मंगलवार को विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
online
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 11 अक्तूबर और ऑनलाइन माध्यम से बैंक में परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि आठ अक्तूबर निर्धारित की गई है। आयोग ने परीक्षा की संभावित तिथि 16 दिसंबर तय की है।
विज्ञापन
3 of 5
Allahabad High Court
आयोग को पीसीएस-जे के 610 पदों का अधियाचन मिला चुका है, सो इतने ही पदों पर भर्ती के लिए मंगलवार को विस्तृत विज्ञापन जारी किया जाएगा। हालांकि विशेष परिस्थितियों में शासन के अनुरोध पर रिक्तियों की संख्या घट-बढ़ सकती है।
4 of 5
court
परीक्षा में वही अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे, जो एक जुलाई 2019 को 22 वर्ष की आयु पूरी कर रहे हों और उनकी आयु 35 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। यानी उनका जन्म दो जुलाई 1984 के पूर्व और एक जुलाई 1997 के बाद नहीं होना चाहिए।
आयोग के सचिव जगदीश के अनुसार ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया, शुल्क जमा करने की प्रक्रिया, प्रारंभिक और लिखित परीक्षा के विषय एवं पाठ्यक्रम, साक्षात्कार के बारे में सूचना, परीक्षा केंद्रों के जिलों के नाम, जाति प्रमाणपत्रों का निर्धारित प्रारूप और आरक्षण एवं आयु सीमा में छूट के बारे में महत्वपूर्ण निर्देश विस्तृत विज्ञान में उपलब्ध होंगे।