फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला के कार्यक्रम में अनोखे तरीके से मनाया गया रक्षाबंधन, कई धर्मों के लोगों ने दिया आशीर्वाद

Thu, 15 Aug 2019 07:02 PM IST
Amulya Rastogi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 7
कार्यक्रम में शामिल कई धर्मगुरुओं को महंत देव्यागिरी ने राखी बांधी
गुरुवार को स्वतंत्रता दिवस पर अमर उजाला के कार्यक्रम में रक्षाबंधन का त्योहार खास तरीके से मनाया गया। कार्यक्रम में शामिल कई धर्मगुरुओं को महंत देव्यागिरी ने राखी बांधी। इस दौरान वहां मौजूद सभी लोगों का हृदय आपसी भाईचारे और एकता के भाव से भर उठा। देव्यागिरी ने सबसे पहले मुस्लिम धर्मगुरु मौलाना खालिद राशिद फिरंगी महली को राखी बांधी। जब देव्यागिरी ने मौलाना को राखी बांधने के लिए कहा तो उन्होंने बड़े प्रेम से अपनी कलाई आगे कर दी।
विज्ञापन

2 of 7
राखी बांधती महंत देव्यागिरी - फोटो : amar ujala
देव्यागिरी ने इसके बाद कई अन्य धर्मों के लोगों को राखी बांधी। सभी ने अपना स्नेह दिखाने के लिए राखी बंधवाई और उनको उपहार भी दिया।
विज्ञापन

3 of 7
बिशप को राखी बांधती महंत देव्यागिरी - फोटो : amar ujala
फिर बारी आई ईसाई धर्मगुरु बिशप की। उन्होंने भी प्यार से अपनी कलाई महंत देव्यागिरी की ओर बढ़ा दी। राखी बंधवाते हुए बिशप की खुशी उनके चेहरे पर मुस्कुराहट के साथ साफ दिखाई देती रही। 

4 of 7
महंत देव्यागिरी ने फादर को बांधी राखी - फोटो : amar ujala
इसके बाद देव्यागिरी ने पादरी को राखी बांधी। भाई-बहन के इस खास पल को वहां मौजूद सभी लोगों ने देखा और उनके हृदय स्नेह से भर गए। 
विज्ञापन

5 of 7
महंत देव्यागिरी - फोटो : amar ujala
राखी बंधवाने के बाद पादरी इतने खुश हुए कि उन्होंने मंहत के सर पर हाथ फेर कर उन्हें खुश रहने का आशीर्वाद दिया। 
विज्ञापन

6 of 7
महंत देव्यागिरी - फोटो : amar ujala
इस दौरान महंत देव्यागिरी ने सिख धर्म के अनुयायी को भी राखी बांधी और उसके बाद उन्हें मिठाई खिलाई। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
महंत देव्यागिरी - फोटो : amar ujala
अमर उजाला के कार्यक्रम ने सभी धर्मों को एक सूत्र में बांध दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें