फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंपर बुकिंग से चमके ब्यूटी पार्लर, सजने-संवरने में जुटीं महिलाएं, कहीं मेहंदी फ्री तो कहीं...

Sat, 31 Oct 2020 12:08 PM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
सजने-संवरने में जुटीं महिलाएं - फोटो : अमर उजाला
करवाचौथ का त्योहार ब्यूटी पार्लर के लिए एक नई शुरुआत कहा जा सकता है। अनलॉक में ग्राहकों को पार्लर तक लाने, उनका भरोसा जीतने की कोशिश अब जाकर सफल होती दिख रही है। बंपर बुकिंग से खुश पार्लर संचालकों ने ग्राहकों की खुशी और उनकी जेब का पूरा ख्याल रखते हुए एक से बढ़कर एक ऑफर भी दिए हैं। ऑफरों की बरसात पिछले एक हफ्ते से हो रही है। कहीं मेहंदी फ्री तो कहीं 50 फीसदी तक छूट मिल रही है।

 
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
हर पैकेज के साथ मेहंदी लगाई फ्री
लारा ब्यूटी मंत्रा की नीतू सिंह कहती हैं कि शहर में उनकी सभी शाखाओं पर करवाचौथ के लिए हमने विशेष तैयारी की है। छोटा-बड़ा जैसा भी पैकेज हो, हमारे ग्राहकों को मेहंदी फ्री लगवाने की व्यवस्था है। हमारे पैकेज 499 रुपये से शुरू हैं।

 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना से सुरक्षा के पूरे इंतजाम
वहीं, गीतांजलि सैलून की प्रिया खन्ना कहती हैं कि लॉकडाउन के बाद लोग पार्लर आने को तैयार हुए हैं। उनके सिर से लेकर पांव तक के निखार के लिए हम आकर्षक ऑफर दे रहे हैं। मेकअप पैकेज 2999 व टैक्स से शुरू हैं। इसके अलावा भी कई तरह की छूट हम दे रहे हैं। कोविड प्रोटोकॉल का शत प्रतिशत पालन हो रहा है।

 

4 of 5
ब्यूटी पार्लर - फोटो : अमर उजाला
स्किन व हेल्थ केयर पर 50% तक छूट
जूस सलून की पंखुड़ी नरायन कहती हैं कि हम स्किन केयर सुविधाओं पर 40 फीसदी तक छूट दे रहे हैं। हेयर केयर पर 50 फीसदी तक छूट मिलेगी। इसी तरह फेशियल के हमारे प्रीमियम पैकेज हैं। 4200 से 6000 रुपये तक, जो करवाचौथ पैकेज के रूप में 1999 में उपलब्ध है। इसी तरह नेल एक्सटेशन की सुविधा भी है। मेहंदी लगाने के लिए हम दो और तीन नवंबर की बुकिंग ले रहे हैं, 1000 रुपये में दोनों हाथों में मेहंदी लग जाएगी। दरअसल, इस बार लोग बाहर जाने से बच रहे हैं। कस्टमर की मांग पर यह व्यवस्था की है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : अमर उजाला
सुरक्षा का वादा, छूट ज्यादा से ज्यादा
लैक्मे सैलून एंड एकेडमी की अनिता मिश्रा कहती हैं कि मास्क, पीपीई किट, फेस शील्ड व अन्य जरूरी सुरक्षा उपायों के साथ हम संक्रमण मुक्त माहौल का वादा करते हैं। ग्राहकों के लिए 20% से 40% की छूट है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें