फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रिसमस की खुशियां दोगुनी करेंगे ये स्माइली केक, इसलिए खास है इसका स्वाद

Wed, 18 Dec 2019 05:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
केक - फोटो : अमर उजाला
क्रिसमस की खुशियां केक से मुंह मीठा किए बिना बिल्कुल अधूरी हैं। रम और प्लम केक के अलावा बाजार में केक  की ढेरों वैरायटी है। बेकर्स तैयार हैं क्रिसमस पर लोगों को अलग-अलग स्वाद के केक खिलाने को। खास है कि इस बार सेहत की चिंता में केक देख कर ही मन भर लेने वालों के लिए ढेरों विकल्प मौजूद हैं। जैसे गेहूं के आटे व गुड़, रागी और वेगेन केक।  होमबेकर्स अंशु भटनागर बताती हैं कि लोगों में सेहत के प्रति जागरूकता बढ़ी है। अब लोग ढेरों क्रीम, चीनी और मोटापा बढ़ाने वाली चीजों को ना कहने लगे हैं, पर क्रि समस पर केक सिर्फ परंपरा ही नहीं, बल्कि खुशी बांटने का एक जरिया भी है। केक की अलग-अलग वैरायटी पर एक रिपोर्ट...।
विज्ञापन

2 of 6
केक - फोटो : अमर उजाला
टेस्ट में बेस्ट सेहतमंद केक
अब लोग चाहते हैं कि स्वाद भी मिल जाए और कैलोरी भी ज्यादा न लेनी पड़े, इसलिए बेकर्स ने क्रिसमस पर आटे और गुड़ से केक बनाने की तैयारी की है। इसकी जबरदस्त बुकिंग है। इसी तरह रागी और बादाम केपाउडर का केक भी मांग पर तैयार किया जा रहा है। इसकी खास बात है कि दाम भी 700 रुपये से 1000 रुपये प्रति किलो के हिसाब से है।

 
विज्ञापन

3 of 6
वेगन केक - फोटो : अमर उजाला
वेगन केक भी खास, डिजाइनर केक की भी मांग
इस केक को बनाने में किसी भी दुग्ध उत्पाद का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। इसमें अंडे की जगह केला और मैदे की जगह बादाम का आटा इस्तेमाल करते हैं। यह फैट फ्री है। पार्टी और ग्लैमर पसंद करने वालों को ध्यान में रखते हुए फॉन्डेंट केक तैयार किया जा रहा है। यह होमबेकर्स के पास 2000 रुपये प्रति किलो और बाजार में 2500 से 3000 रुपये किलो तक भी है।


 

4 of 6
रॉयल आइसिंग केक - फोटो : अमर उजाला
रॉयल आइसिंग केक जल्दी नहीं होता खराब
यदि आप क्रिसमस केक को 15-20 दिन तक चखना चाहते हैं तो रॉयल आइसिंग केक एक अच्छा विकल्प है। इसमें अंदर फल और बाहर चीनी की लेयर लगाई जाती है। यह जल्दी खराब नहीं होते हैं और दो हफ्ते से अधिक इन्हें सहेजा जा सकता है। इसके अलावा शुगरफ्री केक 1100 से 1200 रुपये में तैयार हो जाएंगे।
 
विज्ञापन

5 of 6
रम एंड प्लम केक - फोटो : अमर उजाला
रम और प्लम केक सदाबहार
बेकर आफरीन उस्मान कहती हैं कि क्रिसमस पर रम व प्लम केक के बिना काम नहीं चलता। आमतौर पर ब्रेड के आकार वाले ब्राउन कलर केकेक होते हैं, लेकिन अब इसमें ऊपर क्रीम की लेयर देकर अलग-अलग डिजाइन में तैयार किया जा रहा है। इसे बनाने के लिए एक महीने से रम और जूस में भीगे मेवों का इस्तेमाल किया जाता है। ये 1200-1500 रुपये प्रति किलो तक उपलब्ध हैं।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डोम केक - फोटो : अमर उजाला
सेंटाक्लाज देंगे गिफ्ट में डोम केक
सेंटाक्लाज बच्चों को क्रिसमस पर उपहार बांटते हैं। इसे देखते हुए कार्टून कैरेक्टर वाले डोम केक तैयार किए जा रहे हैं। इसमें डोरेमान समेत बच्चों के पसंदीदा कई किरदार नजर आएंगे। इसकी कीमत 150 से 200 रुपये तक है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें