फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेल से निकलने के 44 दिन बाद अखिलेश से मिलने लखनऊ आए आजम, मुलाकात के बाद खुद बताई क्या हुई बातें

Fri, 07 Nov 2025 01:36 PM IST
ishwar ashish अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ

सार

सपा नेता आजम खां ने जेल से निकलने के 44 दिन बाद लखनऊ आकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात की। अखिलेश से उनकी किन मुद्दों पर चर्चा हुई। इसकी जानकारी उन्होंने खुद मीडिया को दी।
विज्ञापन
1 of 5
अखिलेश यादव से मिले आजम खां। - फोटो : amar ujala
समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से लखनऊ में मुलाकात की। मुलाकात के बाद आजम खां ने खुद बताया कि अखिलेश यादव से उनकी किन मुद्दों पर बात हुई।

आजम खां 23 महीने बाद 23 सितंबर को सीतापुर जेल से रिहा हुए थे। इसके बाद अखिलेश यादव ने रामपुर जाकर बंद कमरे में आजम से मुलाकात की थी। दो घंटे तक चली इस मुलाकात के बाद आजम खां ने तब कुछ भी नहीं कहा था। अब जेल से निकलने के 44 दिन बाद उन्होंने लखनऊ में अखिलेश यादव से मुलाकात की।
विज्ञापन

2 of 5
सपा नेता आजम खां। - फोटो : amar ujala
मुलाकात के बाद आजम खां ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि आज की हमारी मुलाकात का मकसद ये साबित करना था कि इतनी ऐतिहासिक नाइंसाफी के बाद भी कुछ लोग ऐसे हैं जो ये साबित कर सकें कि आज के दौर में भी कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी बर्दाश्त करने की क्षमता किसी पत्थर और पहाड़ से कहीं ज्यादा है। मैं यहां पर मेरे साथ, मेरे परिवार के साथ और मेरे शहर के साथ जो कुछ हुआ उसकी दास्तान लेकर आया था। हमारे कई और साथी अभी भी जेलों में हैं।
विज्ञापन

3 of 5
मुलाकात के दौरान आजम खां के बेटे अब्दुल्ला भी मौजूद रहे। - फोटो : amar ujala
उन्होंने आगे कहा कि हम जब भी आपस में मिलते हैं तो उन दर्द भरे लम्हों को गवाह बनाते हैं जिन्हें आने वाली पीढ़ियां याद रखें कि किसी के साथ ऐसा भी हुआ था। उन्होंने कहा कि जो मेरे साथ हुआ उससे मीडिया के द्वारा बनाई गई मेरी छवि में भी शायद बदलाव आया है और आप लोग शायद मुझे समझ पा रहे हैं।

4 of 5
अखिलेश यादव से मिले आजम खां। - फोटो : amar ujala
वहीं, सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी मुलाकात की तस्वीर एक्स पर पोस्ट की। इस तस्वीर के साथ उन्होंने लिखा कि न जाने कितनी यादें संग ले आए। जब वो आज हमारे घर पर आए! ये जो मेलमिलाप है यही हमारी साझा विरासत है।
 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव व वरिष्ठ नेता आजम खां। - फोटो : amar ujala
इसके पहले आजम खां ने गुरुवार को सपा के कई अन्य नेताओं से भी मुलाकात की थी और कई मुद्दों पर चर्चा की।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें