फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेजीडेंसी में फिर गूंजेगी गदर की कहानी, आपको ऐसे लुभाएगी ये ऐतिहासिक इमारत

Sat, 21 Apr 2018 04:21 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 8
डेमो - फोटो : डेंमो
‘मैं गोमती हूं...। मैंने बहुत उतार-चढ़ाव देखे हैं...। मेरी आंखों के सामने ही अवध की सरजमीं पर गंगा-जमुनी तहजीब पली-बढ़ी...। मेरी नजरों के आगे ही क्रांतिकारियों के खून से सड़कें रंगी गई...’। सतरंगी रोशनी के बीच जल्द ही कुछ इसी अंदाज में गोमती की जुबानी गदर की कहानी सुनने को मिलेगी।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 8
- फोटो : डेंमो
दरअसल, 1857 के गदर की गवाह रही ऐतिहासिक  धरोहर रेजीडेंसी में साउंड एंड लाइट शो शुरू करने की कवायद एक बार फिर कवायद शुरू होने जा रही है। शो में अवध के आखिरी नवाब वाजिद अली शाह को अंग्रेजों से मिली शिकस्त और उसके बाद शुरू हुए गदर की कहानी ध्वनि व प्रकाश के जरिए सुनाने की योजना बनी है।
विज्ञापन

3 of 8
- फोटो : डेंमो
गौरतलब है कि करीब चार साल पहले योजना शुरू करने की तैयारी थी, लेकिन भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) ने अड़ंगा लगा दिया था। दरअसल, पर्यटन विभाग को रेजीडेंसी में स्ट्रक्चर बनवाना था, जिस पर एएसआई ने नियमों का हवाला देते हुए खुदाई की इजाजत नहीं दी। इससे प्रोजेक्ट अटक गया था। पर, अब एएसआई व पर्यटन विभाग के बीच सहमति बन गई है, जिससे जल्द ही यह योजना परवान चढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

4 of 8
- फोटो : डेंमो
45 मिनट के शो के लिए 25 रुपये टिकट
रेजीडेंसी में 45-45 मिनट के शो चलाए जाएंगे, जिसमें म्यूजिक व लाइट की जुगलबंदी के जरिए 1857 की क्रांति व अवध के अंतिम नवाब वाजिद अली शाह की कहानी सुनाई जाएगी। रोजाना दो से तीन घंटे तक शो चलाए जाएंगे। प्रत्येक शो के लिए 25 रुपये का टिकट रखा गया है, जोकि प्रवेश टिकट से अलग होगा।
विज्ञापन

5 of 8
डेमो
5.57 करोड़ रुपये होंगे खर्च
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शो के लिए 5.57 करोड़ रुपये का बजट राजकीय निर्माण निगम की ओर से भेजा गया है, जिसमें साउंड सिस्टम, लाइट, वायरिंग, पाथ-वे व पर्यटकों के बैठने के लिए करीब 500 कुर्सियां खरीदी जाएंगी। कुल बजट में पांच करोड़ रुपये पर्यटन मंत्रालय, नई दिल्ली देगी, जबकि शेष खर्च उप्र पर्यटन निदेशालय उठाएगा।
 
विज्ञापन

6 of 8
- फोटो : डेंमो
...तो इसलिए बंद हुआ था शो
बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब रेजीडेंसी में शो शुरू करवाया जा रहा हो। वर्ष 2010 में अंतिम बार साउंड एंड लाइट शो हुआ था, जो करीब चार वर्षों तक सफलतापूर्वक चला थी। पर, विभागीय लापरवाही के चलते शो को बंद करना पड़ा था, जिससे लाखों रुपये खर्च कर लगाए गए साउंड सिस्टम व लाइटें कंडम हो गए।
विज्ञापन

7 of 8
डेमो - फोटो : डेंमो
पर्यटकों के लिए लगेंगी कुर्सियां
पर्यटन विभाग के अधिकारियों ने बताया कि शो के लिए 5.57 करोड़ रुपये का बजट राजकीय निर्माण निगम की ओर से भेजा गया है, जिसमें साउंड सिस्टम, लाइट, वायरिंग पाथ-वे व पर्यटकों के बैठने के लिए करीब 500 कुर्सियां खरीदी जाएंगी। कुल बजट में पांच करोड़ रुपये पर्यटन मंत्रालय, नई दिल्ली देगी, जबकि शेष खर्च उत्तर प्रदेश पर्यटन निदेशालय उठाएगा। 
विज्ञापन

8 of 8
- फोटो : डेंमो
यह रहेगी टाइमिंग
सर्दी : एक नवंबर से 14 मार्च तक शाम 6.15 बजे
गर्मी : 15 मार्च से 31 अक्तूूबर तक शाम 7.30 बजे

‘रेजीडेंसी में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए साउंड एंड लाइट शो दोबारा शुरू करवाने की योजना है। शो के लिए बनाए जा रहे स्ट्रक्चर पर एएसआई को आपत्ति थी, जिस पर सहमति बन गई है। जल्द ही उपकरण लग जाएंगे, जिसके बाद पर्यटक शो का लुत्फ उठा सकेंगे।’  - आरपी यादव, क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें