फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनू के गानों पर झूमा लखनऊ, खूब मचाया धमाल, तस्वीरें

Thu, 04 Feb 2016 01:21 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 14
लखनऊ महोत्सव में प्रसिद्ध पार्श्व गायक सोनू निगम ने बुधवार को जो समां बांधी वह अब तक की सारी रातों पर भारी पड़ी। सोनू निगम को देखने और सुनने के लिए पंडाल खचाखच भरा हुआ था, जिसका अपने लोकप्रिय गीतों से इस युवा गायक ने भरपूर मनोरंजन किया।
 
विज्ञापन

सोनू के गानों पर झूमा लखनऊ, खूब मचाया धमाल, तस्वीरें

2 of 14
कभी मो. रफी के नक्शे-कदम पर चलने वाले गायक कहे जाने वाले सोनू ने पुराने गीतों की प्रस्तुति से परहेज नहीं किया।
विज्ञापन

सोनू के गानों पर झूमा लखनऊ, खूब मचाया धमाल, तस्वीरें

3 of 14
अवकाश का दिन नहीं था, लेकिन सोनू निगम का क्रेज ऐसा था कि इस बॉलीवुड नाइट में पिछली सारी रातों से अधिक भीड़ थी।
 
सोनू के गानों पर झूमा लखनऊ, खूब मचाया धमाल, तस्वीरें

4 of 14
ये उनके प्रशंसक थे, जिन्होंने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद उसमें कहीं व्यवधान नहीं किया बल्कि संगीत का पूरा आनंद उठाया।
 
विज्ञापन

सोनू के गानों पर झूमा लखनऊ, खूब मचाया धमाल, तस्वीरें

5 of 14
गीतों की पंक्तियां दोहराईं, ठुमके लगाए, सीटी बजाई, उत्साह से शोर मचाया, मोबाइल से फोटो और वीडियो लिए और देर तक गीतों पर झुमते रहे। सोनू निगम ने रॉक नाइट और पंजाबी नाइट में रही सुरीलेपन की कमी को भी अपने मधुर गीतों से दूर कर दिया।
 
विज्ञापन

सोनू के गानों पर झूमा लखनऊ, खूब मचाया धमाल, तस्वीरें

6 of 14
सफेद वस्त्रों में नृत्य कर रहे कलाकारों के बीच ‘शुकराना अल्लाह’ गाते हुए मंच पर प्रवेश करने वाले काले सूट और सफेद शर्ट में सोनू निगम ने अपने गीतों का जो सिलसिला शुरू किया तो फिर गीतों की झड़ी लगा दी।
विज्ञापन

सोनू के गानों पर झूमा लखनऊ, खूब मचाया धमाल, तस्वीरें

7 of 14
नजरों से नजरें मिलीं के बाद मेरा रंग दे बसंती चोला, अजीब इत्तिफाक है क्या मुलाकात है, तेरी शर्ट दा मैं बटन सोनिये, मेरे हाथ में तेरा हाथ हो, तूने तो पल भर में चोरी किया रे जिया, मैं हूं ना, सूरज हुआ मद्धम, तुझे लागे ना नजरिया, आजा माही वे, कल हो ना ,मैं हूं ना, अभी मुझमें कहीं सहित कई गीत सुनाए।

सोनू के गानों पर झूमा लखनऊ, खूब मचाया धमाल, तस्वीरें

8 of 14
सोनू निगम ने अपने कार्यक्रम में न सिर्फ दर्शकों से संवाद बनाए रखा बल्कि कभी गिटार के साथ जुगलबंदी कर, कभी गीत बंद कर नृत्य कर रहे कलाकारों को देर तक एक ही मुद्रा में रोककर, कभी दर्शकों से गीत गवाकर तो कभी उनके बीच जाकर उन्होंने खूब मनोरंजन भी किया।

सोनू के गानों पर झूमा लखनऊ, खूब मचाया धमाल, तस्वीरें

9 of 14
कभी उन्होंने गीतों में महिलाओं की आवाज की नकल की तो एक गीत के आरंभ में कहा कि इसे तो प्राणायाम करके गाना होगा।

सोनू के गानों पर झूमा लखनऊ, खूब मचाया धमाल, तस्वीरें

10 of 14
आना होगा हमको लखनऊ कई-कई बार
अपने कार्यक्रम के आखिरी चरण में सोनू निगम ने कई पुराने गीतों की प्रस्तुतियां कीं। मैंने तेरे लिए सात रंग के, तू जहां जहां चलेगा, फूलों के रंग से, इतना मधुर गाते गाते सोनू निगम ने उसी धुन में लखनऊ वालों के प्रति अपने प्यार का इजहार किया-लेना होगा हमको जनम जनम कई कई बार.. आना होगा हमको लखनऊ कई कई बार।

सोनू के गानों पर झूमा लखनऊ, खूब मचाया धमाल, तस्वीरें

11 of 14
जब सोनू ने किया अपने प्रशंसक का बचाव
कार्यक्रम के दौरान मंच के निकट आई एक बालिका का सोनू ने सुरक्षाकर्मियों से बचाव किया। यह लड़की उन्हें एक चित्र देने आई थी, लेकिन जब वापस जाने लगी तो सुरक्षाकर्मियों ने उसे पकड़ लिया।

सोनू के गानों पर झूमा लखनऊ, खूब मचाया धमाल, तस्वीरें

12 of 14
सोनू निगम के यह कहने पर कि इसे छोड़ दीजिए, इसे मैंने बुलाया था, कहने पर उसे छोड़ दिया गया। सोनू निगम के ऐसा करने पर दर्शकों ने सीटियां बजाकर और शोर करके उनका अभिनन्दन किया।

सोनू के गानों पर झूमा लखनऊ, खूब मचाया धमाल, तस्वीरें

13 of 14
प्राजक्ता ने भी सुनाए गीत
सोनू निगम के गायन के पूर्व और फिर उनके साथ रियलिटी शो से लोकप्रिय हुई प्राजक्ता शुक्रे ने भी कई गीत सुनाए।
 
विज्ञापन

सोनू के गानों पर झूमा लखनऊ, खूब मचाया धमाल, तस्वीरें

14 of 14
मैं परेशान, दम मारो दम , पिया तू के बाद प्राजक्ता ने सोनू के साथ बोले चूड़ियां गीत गाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें