डिघिया चौराहा पर दिनेश चंद्र तिवारी, शंभूनाथ पासी ने सोनिया से नौकरी दिलाए जाने की मांग की। इसके बाद सोनिया गांधी का आईटीआई चौराहा, सिविल लाइंस चौराहा समेत अन्य कई स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। इसके बाद सीधे वह भुएमऊ गेस्ट हाउस पहुंचीं। यहीं पर उन्होंने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के भवन का लोकार्पण किया। यह भवन नेहरू नगर चौराहे के पास बना है। इस भवन में अब रोगियों का इलाज हो सकेगा।