फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इतिहास में कैद हो गईं अयोध्या भूमिपूजन व शिलान्यास की ये खास तस्वीरें, यादगार पलों की रहेंगी गवाह

Wed, 05 Aug 2020 05:13 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अयोध्या
विज्ञापन
1 of 10
- फोटो : amar ujala
अयोध्या में भगवान श्रीराम के भव्य मंदिर के लिए भूमिपूजन व शिलान्यास का कार्यक्रम संपन्न हो गया। देश के करोड़ों लोग इस आयोजन के गवाह बने। इसके साथ ही आयोजन की तस्वीरें इतिहास का हिस्सा बन गईं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भूमिपूजन व शिलान्यास किया। यह पहला मौका है जब देश के प्रधानमंत्री अयोध्या आए और राममंदिर के कार्यक्रम में शरीक हुए।

प्रधानमंत्री मोदी अयोध्या पहुंचने के बाद सबसे पहले हनुमानगढ़ी दर्शन करने पहुंचे। वहां उन्होंने हनुमान जी के दर्शन किए और फिर रामलला के लिए बनाए गए अस्थायी मंदिर के सामने पहुंचे।
विज्ञापन

2 of 10
- फोटो : amar ujala
रामलला मंदिर के सामने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने साष्टांग दंडवत होकर उन्हें प्रणाम किया। यह तस्वीर देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गई।


विज्ञापन

3 of 10
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हनुमानगढ़ी ने पूजन किया। इस दौरान उनके साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद थे।

4 of 10
- फोटो : amar ujala
हनुमानगढ़ी में पीएम मोदी को पगड़ी व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को गमछा भेंट किया गया।
विज्ञापन

5 of 10
- फोटो : amar ujala
भूमिपूजन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी। इस दौरान उनके साथ राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत, यूपी की राज्यपाल आनंदी बेन पटेल व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 10
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री मोदी ने रामलला परिसर में पारिजात का पौधा भी लगाया।
विज्ञापन

7 of 10
- फोटो : amar ujala
प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे विधि-विधान के साथ भूमिपूजन सम्पन्न कराया। पूजन करवाने वाले आचार्य दुर्गा गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे विधि-विधान से पूजा संपन्न कराई। उन्हें पूजा विधियों की पूरी जानकारी थी इसलिए इशारा करने पर ही वह समझ जाते थे। वो बहुत सौभाग्यशाली हैं जो उन्हें इस अवसर का साक्षी बनने का मौका मिला।

8 of 10
- फोटो : amar ujala
भूमिपूजन कार्यक्रम का एकदृश्य।

 

9 of 10
- फोटो : ANI
पूजन के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विशिष्ट अतिथियों को भी संबोधित किया और कहा कि अयोध्या का राम मंदिर राष्ट्रीय भावना का प्रतीक होगा।
विज्ञापन

10 of 10
- फोटो : अमर उजाला
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जय जय श्री राम के उद्घोष के साथ ऐलान किया कि अवधपुरी को दुनिया की सबसे वैभवशाली व समृद्धशाली नगरी के रूप में स्थापित करेंगे। यहां की सांस्कृतिक परंपरा को अक्षुण्ण बनाए रखते हुए आगे बढ़ने के संकल्प के प्रति हम सभी प्रतिबद्ध हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें