प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर के लिए शिलान्यास व भूमिपूजन कर दिया है। आयोजन के लिए राम जन्मभूमि परिसर में गर्भगृह स्थल को खूबसूरती के साथ सजाया गया था। भूमिपूजन स्थान पर खूबसूरत रंगोली के साथ वहां पंडाल और मंच बनाए गए।
इसी स्थान पर प्रधानमंत्री मोदी ने वैदिक रीति-रिवाज से शुभ मुहूर्त में चांदी की ईंट रखकर शिलापूजन किया।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : amar ujala
21 ब्राह्मणों की टीम ने कराया भूमिपूजन
भूमिपूजन के कार्यक्रम को पूरा कराने के लिए काशी, अयोध्या, दिल्ली व प्रयागराज के विद्वानों को बुलाया गया था। जिनमें 21 ब्राह्मण शामिल थे।
विज्ञापन
3 of 6
- फोटो : amar ujala
भूमिपूजन के लिए गर्भगृह की फूलों से सजावट की गई।
4 of 6
- फोटो : amar ujala
पूजनस्थल पर बनाई गई रंगोली का एक दृश्य।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : amar ujala
भूमिपूजन व शिलान्यास के साथ ही राममंदिर निर्माण का कार्यक्रम शुरू हो गया। बताया जा रहा है पूरी तरह मंदिर बनकर तैयार होने में करीब चार वर्ष लगेंगे।
पांडाल में सुरक्षा के खास इंतजाम किए गए थे। हालांकि, तीन अगस्त की शाम को ही पूरे नगर को सील कर दिया गया था। भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होने वालों को विशेष पास दिया गया।