स्वच्छ गंगा अभियान जागरूकता मिशन पर निकली सेना के तैराकों की ‘गंगा आह्वान टीम’ गंगोत्री से चलकर सोमवार को शहर पहुंची। टीम लीडर विंग कमांडर परमजीत सिंह ने बताया कि दो साल पहले जब वह नाव के जरिए इस रास्ते से गुजरे थे, तब गंगा का पानी पूरी तरह से काला था, इस बार कहीं हरा दिखा तो कहीं पर भूरे रंग का दिखा।
विज्ञापन
गंगा के लिए तैरकर कानपुर पहुंचे सेना के जवान, तस्वीरें...
2 of 5
इससे अनुमान है कि लोगों में गंगा को लेकर जागरूकता बढ़ी है और प्रदूषण में कमी आई है। उन्होंने कहा कि बारिश कम होने से गंगा का जलस्तर काफी कम हो गया है। गंगासागर तक कुल 2800 किमी की यात्रा 35 दिनों में पूरी करने का इरादा लेकर चल रहे विंग कमांडर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत अभियान योजना का देशभर में असर दिख रहा है।
विज्ञापन
गंगा के लिए तैरकर कानपुर पहुंचे सेना के जवान, तस्वीरें...
3 of 5
उत्तराखंड में गंगा के किनारे पॉलीथिन और कचरों से पटे रहते थे, वहां इस बार सफाई दिखी। इसकी वजह गंगा किनारे कैंप करने पर लगी रोक है। उन्होंने कहा कि स्वच्छता का अर्थ यह नहीं कि सिर्फ हाथ में झाडू़ लेकर प्रचार किया।
गंगा के लिए तैरकर कानपुर पहुंचे सेना के जवान, तस्वीरें...
4 of 5
सरकार का उद्देश्य है कि लोग अपने समीप के पर्यावरण, आसपास की नदियों, शहर, गांव को हरा भरा और साफ सुथरा रखने की खुद कोशिश करें। उन्होंने बताया कि तैराकी टीम में कुल 10 जवान है।
गंगा के लिए तैरकर कानपुर पहुंचे सेना के जवान, तस्वीरें...
5 of 5
शाम करीब चार बजे सरसैया घाट पहुंचने पर टीम का स्वागत ब्रिगेडियर पी सक्सेना, एअरफोर्स के ग्रुप कैप्टन सीएस प्रकाश और नगर निगम के उपायुक्त वीके गुप्ता, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. पंकज श्रीवास्तव समेत नमामि गंगा की टीम ने किया। इस दौरान सभी जवान गंगा आरती में भी शामिल हुए।