फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद दुष्कर्मकांड पर लोगों में जबरदस्त आक्रोश, कहा- दरिंदों को फांसी दो, तस्वीरें

Wed, 04 Dec 2019 12:59 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 9
हैदराबाद की चिकित्सक से गैंगरेप व हत्या के विरोध में राजधानी में फूटा गुस्सा । - फोटो : अमर उजाला
हैदराबाद में महिला चिकित्सक से गैंगरेप और फिर नृशंस हत्या के विरोध में राजधानी की सड़कों पर उबाल नजर आया। सोमवार को सियासी दलों के साथ ही सामाजिक संगठनों ने महिलाओं के साथ बढ़ते अपराधों के खिलाफ आवाज बुलंद की। न्याय यात्रा, कैंडल मार्च और प्रदर्शन के जरिए लोगों ने अपना गुस्सा दिखाया।

ऑल इंडिया प्रोग्रेसिव विमेन एसोसिएशन एपवा और ऑल इंडिया स्टूडेंट एसोसिएशन आइसा ने संयुक्त रूप से न्याय मार्च निकालकर हैदराबाद में हुए शर्मनाक कृतय पर अपना आक्रोश जताया। परिवर्तन चौक चौराहे से मार्च निकलकर स्टेडियम, हलवासिया होते हुए हजरतगंज स्थित डॉ. अंबेडकर प्रतिमा के समक्ष पहुंचा और फिर धरने में तब्दील हो गया।
विज्ञापन

2 of 9
एपवा व आइसा संगठनों ने किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
धरने की अगुवाई कर रहीं एपवा की प्रदेश अध्यक्ष कृष्णा अधिकारी ने कहा कि देश में मोदी, शाह की सरकार में बलात्कार की घटनाओं में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि सरकार का बेटी पढ़ाओ, बेटी बचाओ का नारा पूरी तरह से खोखला साबित हुआ है। उन्होंने बलात्कार के दोषियों को तुरंत सजा देने की मांग की।

आइसा के प्रदेश सचिव शिवा रजवार ने हैदराबाद की घटना को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश करने वालों की निंदा की। इस मौके पर नाइसा हसन, मीना सिंह, कौशल किशोर, विमल, रमेश सिंह सेंगर, मधु सुदन, आरबी सिंह, रोबिन सिंह, शाइस्ता, मंजू, रीता, कमला आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन

3 of 9
उम्मीद संस्था ने गांधी प्रतिमा पर दिया धरना। - फोटो : अमर उजाला
महिलाओं ने हाथों में डंडे लेकर किया प्रदर्शन
घटना के विरोध में उम्मीद संस्था और सहायतार्थ फाउंडेशन ने संयुक्त रूप से गांधी प्रतिमा के समक्ष धरना दिया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में डंडे लेकर समाज को संदेश दिया कि महिला अब कमजोर नहीं है। अभद्रता का जवाब डंडे से दिया जाएगा। उम्मीद संस्था की उप सचिव आराधना सिंह सिकरवार ने महिला चिकित्सक से बलात्कार केआरोपियों को तत्काल मौत की सजा देने की मांग की।

संस्था के संरक्षक अरविंदर सिंह कोहली, बलबीर सिंह मान, डॉ. उमंग खन्ना, आशा सिंह, हेमा गुप्ता, अर्चना श्रीवास्तव, प्रियंका गुप्ता, काशिफ इरफान, रमेश वर्मा, मीनाक्षी उपाध्याय, अरुण, अमित कुमार, रोहित सिंह, मंजू शर्मा, निखत खान, कविता निगम आदि मौजूद रहे।

4 of 9
मोमबत्ती जलाकर प्रदर्शन करते लोग। - फोटो : अमर उजाला
कैंडल मार्च निकाल जताया विरोध
नागरिक एकता पार्टी ने कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया। गांधी प्रतिमा के समक्ष प्रदर्शनकारियों ने मोमबत्तियां जलाकर पीड़िता को श्रद्धांजलि दी। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मो. शमीम ने कहा कि आज नारी की सुरक्षा का नारा देने वाली सरकार में बेटियों के भविष्य के साथ खिलवाड़ हो रहा है।

कहा कि महिला चिकित्सक को न्याय के लिए प्रदर्शन कर रहीं अनु दुबे को दिल्ली पुलिस के उत्पीड़न का शिकार होना पड़ रहा है। कमलेश भारती, रईस कुरैशी, रिजवान, नईम अंसारी, सबा नईम, हरिनंदन गौतम, संतोष पाल, अनूप गौतम, संजय गौतम मौजूद रहे।
विज्ञापन

5 of 9
गोमतीनगर के लोगों ने हैदराबाद में हुए रेप व हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला
गोमतीनगर के लोगों ने हैदराबाद में हुए रेप व हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन
उधर गोमतीनगर स्थित लोहिया पार्क गेट नंबर दो के बाहर स्थानीय निवासियों ने हैदराबाद की महिला चिकित्सक के लिए न्याय की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने हाथों में पोस्टर लेकर महिलाओं के खिलाफ बढ़ रही हिंसा पर अपनी नाराजगी जताई। इस मौके पर गुलेराना सैयद, नित्या, कविता, कामरान, आहिल शादाब मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन

6 of 9
सरकार के विरोध में उतरे सियासी दल, दिया धरना - फोटो : अमर उजाला
सरकार के विरोध में उतरे सियासी दल
हैदराबाद में महिला चिकित्सक की सामूहिक बलात्कार के बाद नृशंस हत्या और प्रदेश में महिलाओं व बेटियों के साथ हो रहे जघन्य अपराधों के विरोध में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की अगुवाई में कार्यकर्ताओं ने कैंडल मार्च निकाला।
विज्ञापन

7 of 9
गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन करते मानव सहायता अवाम परामर्श एसोसिएशन के सदस्य। - फोटो : अमर उजाला
परिवर्तन चैक स्थित सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा से निकला कैंडल मार्च हिंदी संस्थान, हलवासिया होते हुए जीपीओ स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा के समक्ष पहुंच कर धरने में तब्दील हो गया। यहां महिला चिकित्सक को श्रद्घांजलि दी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि हैदराबाद में महिला चिकित्सक की नृशंस हत्या दर्शाता है कि देश में व प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त है।

कहा कि भाजपा का बेटी बचाओ नारा खोखला साबित हुआ है। इस दौरान पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना, पूर्व विधायक श्यामकिशोर शुक्ल, वीरेन्द्र मदान, शैलेन्द्र तिवारी बबलू, कमलाकर त्रिपाठी, शिवम त्रिपाठी, अनूप गुप्ता, शमीना शफीक, ममता चौधरी, गंगा सिंह एडवोकेट, सम्पूर्णानन्द, रमेश मिश्रा, रेहान खालिद, अनीस अंसारी, जीशान हैदर, जितेन्द्र पाठक आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।

(तस्वीर में- गांधी प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन करते मानव सहायता अवाम परामर्श एसोसिएशन के सदस्य)

8 of 9
मुंह पर काली पट्टी बांध कर मांगा न्याय - फोटो : अमर उजाला
मुंह पर काली पट्टी बांधकर मांगा न्याय
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया) के प्रदेश अध्यक्ष सुन्दरलाल लोधी की अगुवाई में जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा के समक्ष मुंह पर काली पट्टी बांधकर देश व प्रदेश में बढ़ रही बलात्कार की घटनाओं के प्रति अपना आक्रोश जाहिर किया गया। आरोपियों को जल्द फांसी देने की मांग की।
विज्ञापन

9 of 9
मुंह पर काली पट्टी बांध कर मांगा न्याय - फोटो : अमर उजाला
धरने में मुख्य रूप से महिला सभा की प्रदेश अध्यक्ष शम्मी वोहरा, प्रियंका राय, शान्ती यादव, अल्पना बाजपेई, अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश महासचिव गयासुल हक, फारूक खान, रंजीत यादव, कमर रजा, इरफान मलिक, गौतम राणे सागर, अनिल वर्मा आदि मौजूद रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें