यूपी के बहराइच निवासी एक महिला को सांप ने डसा तो भागने के बजाय महिला ने एक अजीब ही हरकत कर डाली। ये देख डॉक्टर भी अचरज में पड़ गए। आगे की स्लाइड में देखें मामला।
विज्ञापन
2 of 6
snake
- फोटो : amar ujala
जिले के हरदी थाना क्षेत्र के शाहपुर मौजा ग्राम की रहने वाली मीरकला मंगलवार देर रात शौच के लिए खेतों की तरफ जा रही थी तभी एक सांप ने उसे डस लिया।
विज्ञापन
3 of 6
snake
- फोटो : amar ujala
महिला की नजर जब सांप पर पड़ी तो शोर मचाते हुए उसने सांप को पकड़ लिया। आवाज सुनकर मीरकला के घरवाले और ग्रामीण पहुंचे तो उसके हाथों में सांप देखकर दंग रह गए।
4 of 6
snake
- फोटो : amar ujala
मीरकला ने पूरा मामला बताया और एक डिब्बे में सांप को बंद कर दिया। घर वाले जब मीरकला को अस्पताल ले जाने लगे तो उसने साथ में वह डब्बा भी रख लिया, जिसमें सांप को बंद किया गया था।
विज्ञापन
5 of 6
snake
- फोटो : amar ujala
जिला अस्पताल की इमरजेंसी में महिला को लाया गया। यहां जब महिला ने सांप को दिखाया तो डॉक्टर भी उसकी इस हरकत से अचरज में पड़ गए। खबर फैलते ही मीरकला और सांप को देखने के लिए वहां मौजूद तीमारदारों की भीड़ लग गई।
जिला अस्पताल के डॉ. भरत पांडेय ने कहा कि सांप जहरीला था लेकिन महिला समय पर अस्पताल पहुंच गई थी, जिसके बाद उसे एंटीस्नेकवेनम दे दिया गया है। उसकी हालत अब स्थिर है। डॉक्टर ने बताया कि सांप को वन विभाग को सौंप दिया गया है।