फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमौसी एयरपोर्ट पर फिर दबोचे गए तस्कर, यूं छिपाकर ला रहे थे लाखों रुपये का सोना, स्कैनर से खुली पोल

Thu, 30 May 2019 03:50 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
दबोचा गया तस्कर - फोटो : अमर उजाला
अमौसी हवाईअड्डे पर मंगलवार को बैंकॉक से लखनऊ पहुंची थाई स्माइल की फ्लाइट के दो यात्रियों से कस्टम ने 7.82 लाख रुपये का सोना पकड़ा। इसे लैपटॉप बैग की सिलाई में छिपाकर रखा गया था।
 
विज्ञापन

2 of 5
डेमो
मंगलवार देर रात 1.45 बजे थाई स्माइल एयरवेज की फ्लाइट डब्ल्यूई 333 लखनऊ पहुंची। इसके दो यात्रियों ने पूछताछ पर कहा कि उनके पास कोई कीमती सामान नहीं है।
विज्ञापन

3 of 5
पकड़ा गया सोना - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद दोनों ग्रीन कॉरिडोर से निकलने लगे। इस दौरान इनका लैपटॉप बैग स्कैनर से गुजारा गया तो उसमें छिपाकर लाया जा रहा सोना नजर आया। डिप्टी कमिश्नर कस्टम मुख्यालय चंचल तिवारी ने बताया कि सोने का वजन 235 ग्राम था, जिसकी कीमत सात लाख 82 हजार रुपये है।

4 of 5
डेमो - फोटो : अमर उजाला
 लैपटॉप बैग के किनारे की मोटी सिलाई के बीच में सोने के तार छिपाए गए थे। इन पर रेडियम की पॉलिश की गई थी, ताकि देखने में ये स्टील के तार लगें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पकड़ा गया सोना - फोटो : अमर उजाला
लगातार पकड़े जा रहे तस्कर
25 मई की देर रात बैंकाक से वाराणसी आई फ्लाइट से आर्यनगर के विपिन गुप्ता से डेढ़ किलो सोना मिला था। 26 मई को बैंकाक की फ्लाइट में सवार केशवनगर के रत्नेश वर्मा व ट्रांसपोर्ट नगर के अनुज यादव से 671 ग्राम सोना बरामद हुआ। 27 मई को दुबई से आई फ्लाइट से बिहार के गोपालगंज निवासी कलामुद्दीन अंसारी से 250 ग्राम सोने की चेनें मिली थीं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें