फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में आशियाना: कैबिनेट मंत्री स्मृति ईरानी के घर की बेटे जोहर ईरानी ने रखी आधार शिला, तस्वीरें

Thu, 29 Jul 2021 04:04 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अमेठी
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री स्मृति ईरानी के मकान की आधारशिला गुरुवार को समारोह पूर्वक अमेठी में रखी गई। मकान के लिए भूमि पूजन कार्यक्रम के मुख्य यजमान स्मृति के पुत्र जोहर ईरानी रहे। इस मौके पर बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बता दें कि 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में अमेठी संसदीय क्षेत्र से बतौर भाजपा प्रत्याशी चुनावी जीत हासिल करने पर स्मृति ईरानी ने लोगों से जिला मुख्यालय में अपना मकान बनाकर निवास करने व लोगों की समस्या निस्तारित करने का वादा किया था।

लोगों ने उन्हें चुनाव जिताकर सदन भेजा तो स्मृति ने भी फरवरी माह में अपने वादे को पूरा करने की दिशा में पहला कदम बढ़ाया। 22 फरवरी को स्मृति ने मकान निर्माण को मूर्त रूप देने के लिए शहर से करीब तीन किलोमीटर दूर मेदन मवई गांव में 11 बिस्वा भूमि का बैनामा कराया। बैनामा कराने के कुछ दिन बाद भूमि की पैमाइश कराकर बेरिकेटिंग कराई गई। गुरुवार को इसी भूमि पर मकान की आधारशिला रखी गई।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
पूजा पर बैठे जोहर ईरानी। - फोटो : amar ujala
स्मृति की नामौजूदगी में भूमि पूजन के मुख्य यजमान उनके पुत्र जोहर ईरानी रहे। गुरुवार को दोपहर करीब 12:15 बजे स्मृति के प्रतिनिधि विजय गुप्ता के साथ कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे जोहर ने करीब एक घंटा चले वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच भूमि पूजन किया। भूमि पूजन का कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मौके पर मौजूद लोगों को लंच पैकेट, मिठाई व फल वितरित किए गए।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश त्रिपाठी, जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, पूर्व विधायक तेजभान सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रवीण सिंह पप्पू, पूर्व जिलाध्यक्ष उमाशंकर पांडेय, अनंत विक्रम सिंह, सुधांशु शुक्ल और विजय किशोर तिवारी समेत बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

4 of 7
जोहर ईरानी। - फोटो : अमर उजाला
भूमि पूजन के बाद जोहर ईरानी का काफिला संग्रामपुर ब्लॉक मुख्यालय पर स्थित मां कालिकन धाम पहुंचा। यहां पुजारी श्रीमहराज की मौजूदगी में जोहर ने मां कालिका की मूर्ति के समक्ष माथा टेका। इस दौरान विजय गुप्ता व राजेश अग्रहरि के अलावा बड़ी संख्या में लोग उनके साथ रहे।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujalaamethi
मां कालिकन धाम में जोहर ईरानी।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
जोहर ने दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
दर्शन के बाद धाम से बाहर निकलते जोहर ईरानी।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें