केंद्रीय कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी ने कांग्रेस के गढ़ अमेठी में कांग्रेस की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी व गांधी परिवार पर करारे हमले किए। उन्होंने कहा कि राहुल यूपी में चाहे जितनी खाट सभाएं कर लें लेकिन चुनाव में उनकी खटिया खड़ी हो जाएगी।
विज्ञापन
2 of 5
उन्होंने कहा कि अमेठी में आने से पहले जो लोग यहां के बारे में कल्पनाएं कर के आते हैं वो यहां आते ही खंडित हो जाती हैं। (केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री प्रकाश जावड़ेकर, प्रकाश जावड़ेकर, कपड़ा मंत्री स्मृति ईरानी व पेट्रोलियम मंत्री धर्मेंद्र प्रधान)
विज्ञापन
3 of 5
उन्होंने गांधी परिवार पर राजीव गांधी चैरिटेबल ट्रस्ट के माध्यम से अमेठी वासियों की जमीन हड़पने का आरोप लगाया।
4 of 5
उन्होंने कहा कि अगर राहुल गांधी में दम है तो वो किसानों की जमीन वापस कर दिखाएं। उन्हें सिर्फ खबरों में बने रहने का शौक है वो इसीलिए गरीबों के घर जाकर रोटी खाते हैं, जबकि भाजपा की कोशिश हर व्यक्ति तक रोटी पहुंचाने की रहती है।