बाराबंकी के देवा-फतेहपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में छह लोगों की मौत हो गई। हादसे का शिकार हुआ परिवार बिठूर गंगा-दर्शन के लिए निकला था। शाम को उनकी मौत की खबर पहुंची।
विज्ञापन
1 of 12
हादसे में मृतक माधुरी रस्तोगी, प्रदीप रस्तोगी, श्रीकांत शुक्ला, महेंद्र मिश्र उर्फ बालाजी व नितिन।
- फोटो : amar ujala
बाराबंकी के देवा-फतेहपुर मार्ग पर हुए भीषण सड़क हादसे में पति-पत्नी सहित आठ लोगों की मौत हो गई। दुर्घटनास्थल पर छह की जबकि दो की इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हुई। सोमवार की सुबह मौलवीगंज निवासी सराफा व्यापारी प्रदीप रस्तोगी अपने परिवार के साथ बिठूर गंगा स्नान को निकले थे। पड़ोसी बताते हैं, वे बेहद प्रसन्न थे और कहते हुए निकले थे गंगा मैया के दर्शन करके शाम तक लौट आएंगे। लेकिन शाम ढलते-ढलते उनके लौटने की खबर नहीं, बल्कि उनके और परिवार के लोगों की मौत की सूचना पहुंची।
हादसे की खबर जैसे ही फतेहपुर कस्बे में पहुंची, कई लोग रस्तोगी परिवार के घर की ओर दौड़े। मगर वहां पहुंचकर देखा तो घर पर ताला लटक रहा था। कोई यकीन नहीं कर पा रहा था कि सुबह हंसी-खुशी निकला परिवार कैसे दर्दनाक हादसे का शिकार हो गया। फतेहपुर और मौलवीगंज में देर रात तक मातम पसरा रहा। दुकानों के शटर बंद घर के बाहर देर रात तक रिश्तेदारों और परिचितों की भीड़ रही। महिलाएं रो-रोकर बेसुध थीं।
विज्ञापन
2 of 12
- फोटो : amar ujala
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ट्रक इतनी तेज रफ्तार से आ रहा था कि ब्रेक लगाने के बाद भी वह कुछ दूर तक घिसटता चला गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर की। एसपी अर्पित विजयवर्गीय ने बताया कि मृतकों की पहचान कर परिजनों को सूचना दी गई है। ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना के बाद रस्तोगी परिवार के घर पर लोगों का तांता लग गया।
विज्ञापन
3 of 12
- फोटो : amar ujala
ये था पूरा मामला: आमने-सामने हुई टक्कर
देवा-फतेहपुर मार्ग पर कल्याणी नदी पुल के पास संकरे मांर्ग पर सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक और अर्टिगा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में सराफा कारोबारी, पत्नी और दो पुत्रों समेत छह लोगों की मौत हो गई। कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए। जिनकी इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हुई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के परखचे उड़ गए। हादसे के बाद सड़क पर रात 10 बजे तक वाहनों की लंबी कतार लगी रही। डीएम शशांक त्रिपाठी व एसपी अर्पित विजयवर्गीय देर रात तक मौके पर जमे रहे।
4 of 12
- फोटो : amar ujala
पुलिस के अनुसार फतेहपुर कस्बे के भाजपा नेता गिरधर गोपाल की नई कार (बिना नंबर) बुक कर कस्बे के ही मौलवीगंज निवासी सराफा कारोबारी प्रदीप रस्तोगी (55) सोमवार सुबह परिवार के साथ गंगा स्नान के लिए कानपुर के बिठूर गए थे। रात में लौटते समय जैसे ही उनकी कार कल्याणी नदी पुल के पास पहुंची, सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक से जोरदार टक्कर हो गई।
विज्ञापन
5 of 12
- फोटो : amar ujala
हादसे में प्रदीप रस्तोगी, पत्नी माधुरी रस्तोगी (52), पुत्र नितिन रस्तोगी (30), कृष्ण रस्तोगी (15), खड़ेहरा निवासी चालक श्रीकांत (40) व मोहम्मदपुर खाला निवासी बालाजी (45) की मौके पर ही मौत हो गई। कार में सवार मोहम्मदपुर खाला निवासी इंद्र कुमार (60) व विष्णु गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया। दोनों घायलों ने भी इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
6 of 12
घटनास्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी।
- फोटो : amar ujala
टक्कर से हुआ जोरदार धमाका: जैसे ही कल्याणी नदी पुल के पास रात करीब साढ़े नौ बजे ट्रक और अर्टिगा में आमने-सामने टक्कर हुई, तो पूरे इलाके में जोरदार धमाका हुआ। कुछ ही मिनटों में राहगीर और ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन नजारा देखकर हर कोई सहम गया। कार का अगला हिस्सा बुरी तरह पिचक गया था और उसमें शव फंसे पड़े थे।
विज्ञापन
7 of 12
- फोटो : amar ujala
स्थानीय निवासी रामसागर ने बताया कि हम लोग दौड़कर पहुंचे तो कार पहचान में नहीं आ रही थी। कुछ लोग मदद करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन किसी को छूने की हिम्मत नहीं हो रही थी। इस दौरान सड़क के दोनों और लंबा जाम लग गया। पुलिस को भी घटनास्थल पर पहुंचने तक काफी मशक्कत करनी पड़ी। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो शवों को बाहर निकाला गया।
ऐसा लग रहा था कि सब शांत हो गए हो। चार लोगों को मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि चार अन्य को पुलिस के दो-तीन वाहन सड़क खाली करवाते हुए करीब 5 किलोमीटर दूर देवा सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां दो और लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। डीएम शशांक त्रिपाठी और एसपी अर्पित विजयवर्गीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। क्रेन बुलाकर कार और ट्रक को अलग किया गया।
8 of 12
बाराबंकी हादसे में मृतक प्रदीप व माधुरी रस्तोगी।
- फोटो : amar ujala
स्कूल और बाजार बंद, शासन ने तलब की रिपोर्ट: सोमवार की रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत के बाद पूरे इलाके में मातम पसरा है। मृतकों में फतेहपुर कस्बे के व्यापारी प्रदीप रस्तोगी, उनकी पत्नी और दो बच्चों समेत पूरा परिवार समाप्त हो गया। मंगलवार दोपहर जब शव कस्बे पहुंचे तो कोहराम मच गया। हर गली और मोहल्ले में चीख-पुकार गूंज उठी। हादसे में जान गंवाने वालों में चार लोग मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के हैं। इनको भी घरों में कोहराम मचा है।
9 of 12
अधिकारियों ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
- फोटो : amar ujala
उधर, एआरटीओ प्रशासन अंकिता शुक्ला मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। प्रारंभिक जांच में सामने आया कि दुर्घटना कल्याणी नदी के पुल के पास हुई।
10 of 12
मृतक चालक श्रीकांत शुक्ला व महेंद्र मिश्र उर्फ बाला जी।
- फोटो : amar ujala
देर रात पुल के आसपास में धुंध छाई होने के कारण ट्रक और कार एक-दूसरे को देख नहीं सके और आमने-सामने भिड़ गए। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया।
11 of 12
मृतक नितिन रस्तोगी।
- फोटो : amar ujala
सीओ सिटी संगम कुमार ने बताया कि ट्रक के नंबर के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। उन्होंने कहा कि दोषी चालक की तलाश में टीमों को लगा दिया गया है।