फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी में बाढ़ बनी प्रलय, अब तक छह की डूबकर मौत, मुख्यमंत्री योगी मोर्चे पर डटे, तस्वीरें

Sat, 19 Aug 2017 12:18 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
अवध क्षेत्र में बाढ़ के चलते लगातार हालात बिगड़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को बलरामपुर में पांच व सीतापुर में एक युवक की बाढ़ के पानी में डूबने से मौत हो गई। जबकि अयोध्या के कई मंदिरों व आश्रमों में बाढ़ का पानी भरने पर प्रशासन ने सुरक्षा के मद्देनजर रास्तों पर बैरीकेडिंग कर आवाजाही बंद करा दी है। शुक्रवार को बाढ़ प्रभावित बलरामपुर का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अफसरों को हिदायत दी कि बाढ़ पीड़ितों को मदद पहुंचाने में यदि लापरवाही हुई तो अफसर कठोर कार्रवाई के लिए तैयार रहें। आपदा से हुए नुकसान की हरसंभव भरपाई की जाएगी। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री भी बांटी।
विज्ञापन

2 of 5
बलरामपुर में राप्ती नदी अभी भी खतरे के निशान से 46 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। शुक्रवार को उतरौला के बरामपुर निवासी प्यारीदेवी (65), फगइया गांव निवासी मनीराम (55) सैलाब में बह गए। यहीं के गैसड़ी क्षेत्र के नेबुलडीह के शाहिद (13) व महाराजगंज तराई क्षेत्र महदेइया निवासी मन्ना देवी (12) की भी डूबकर मौत हो गई। बलरामपुर देहात क्षेत्र के सेखुईया गांव निवासी हलीमुल्लाह (20) की भी शुक्रवार सुबह डूबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
सीतापुर के गांजरी क्षेत्र में भी बाढ़ अब जानलेवा हो रही है। शुक्रवार को थानगांव इलाके में नित्यक्रिया के लिए गए युवक सुशील की घाघरा के पानी में डूबकर मौत हो गई। इसके अलावा अयोध्या में आश्रमों और मंदिरों समेत सौ से अधिक घर पानी में डूब गए हैं। कुष्ठ आश्रम में भी घुटनों तक सरयू का पानी भरा हुआ है। रामघाट हाल्ट स्टेशन के पीछे के मोहल्लों में नावें चलने लगीं हैं। खतरे को देखते हुए प्रशासन ने अयोध्या में परिक्रमा मार्ग समेत हाल्ट स्टेशन और कई मंदिरों को जाने वाले रास्ते पर बैरीकेडिंग कर उन्हें बंद कर दिया है। फैजाबाद में सरयू के उफनाने से निर्मलीकुंड के रास्ते पर बैरियर लगाकर आवागमन रोका गया है।

4 of 5
उधर, गोंडा में घाघरा ने 792 मजरों को अपनी आगोश में ले लिया है। छह बाढ़ चौकियों में भी पानी भर गया है। हालात बेकाबू देख प्रशासन ने बाढ़ क्षेत्र में रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए एनडीआरएफ व पीएसी को लगाया है। (बहराइच में बाढ़ से घिरे मकान।)
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बहराइच के तीन तहसीलों में बाढ़ की विभीषिका छठवें दिन भी बरकरार है। शुक्रवार को पानी कम जरूर होने लगा, लेकिन अभी भी 694 गांव पानी से घिरे हुए हैं। महसी और कैसरगंज में 18 मकान और 80 बीघा खेती योग्य जमीन नदी में समा गई। यहां घाघरा खतरे के निशान से 95 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। (बाराबंकी में बाढ़ के बंधे को काट रहा घाघरा का पानी।)
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें