उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत की दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। एक शख्स ने अपनी मां, पत्नी और बच्चों की निर्मम हत्या की वारदात को अंजाम दिया। इसके बाद आरोपी ने गोली मारकर जान दे दी। मथुरा थाना क्षेत्र के पल्हापुर गांव में अनुराग सिंह (45) ने रात ढाई से तीन बजे के करीब सबसे पहले अपनी मां सावित्री (62) को गोली मारी, इसके बाद पत्नी प्रियंका सिंह (40) की गोली मारी। पत्नी के सिर पर हथौड़े से भी वार किया, ताकि वो जिंदा न बचे। पत्नी के पास हथौड़ा पड़ा भी मिला है।
विज्ञापन
2 of 10
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
इसके बाद बेटी अस्वी (12), अर्ना (8) और पुत्र आद्विक(4) को छत से नीचे फेंक दिया। फिर अनुराग ने खुद को गोली मार ली। बताया जा रहा है कि अनुराग और उसका परिवार पूरे गांव में सबसे संपन्न है। अनुराग खेती से ही हर साल लाखों रुपये कमाते थे।
विज्ञापन
3 of 10
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
गांव में बना दो मंजिल मकान काफी भव्य है। घर के हर कमरे में एसी लगा है। घर कई चार पहिया वाहन हैं। लखनऊ में भी बच्चों के लिए एक 50 लाख की कीमत का अपार्टमेंट खरीद रखा था।
4 of 10
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
बताते हैं कि अनुराग की पत्नी प्रियंका व उसके बच्चे लखनऊ में रहते थे। सिर्फ अनुराग गांव में रहता था। शुक्रवार को ही पत्नी बच्चों को लेकर रामपुर मथुरा स्थित पल्हापुर गांव आई थी। पत्नी प्रियंका लखनऊ स्थित एक इंश्योरेंस कंपनी में कार्यरत थी।
विज्ञापन
5 of 10
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों की मानें तो अनुराग और अजीत दोनों के पास करीब 260 बीघा खेती थी। जिसमें से 150 बीघा खेती उनकी थी। वहीं, 100 बीघा खेत ठेके पर लेकर फसल की बोआई करते थे। अजीत सरकारी शिक्षक था, इस वजह से खेती का काम अनुराग ही संभालता था। अजीत कभी कभी गांव आता था।
विज्ञापन
6 of 10
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
अजीत के मुताबिक, भाई अनुराग बीएससी (एग्रीकल्चर) उत्तीर्ण था। वह सामान्य तरीके से हटकर खरबूजा, तरबूज, शिमला मिर्च आदि की खेती करता था। अनुराग प्रगतिशील किसान था। पुलिस का उसे इस तरह मानसिक बीमार बताना ग्रामीणों के गले नहीं उतर रहा है। बताते हैं कि इस बार उसने 105 बीघा खेत में सिर्फ तरबूज की ही खेती की थी।
विज्ञापन
7 of 10
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
शुक्रवार सुबह ही तरबूज को तोड़कर बेचा गया था। बताते हैं कि लखनऊ में भी उसका बड़ा कारोबार फैला था। साल में खेती से ही उसकी आमदनी करीब 50 लाख रुपये से अधिक हो जाती थी। आर्थिक तंगी बिल्कुल नहीं थी। घर पर सभी सुख-सुविधा के सामान मौजूद थे।
8 of 10
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
घर पर आधुनिक कृषि उपकरण व तीन चार पहिया वाहन मौजूद हैं। घर के पीछे ही चार बीघा का एक निजी तालाब था। गांव में बने घर के हर कमरे में एयरकंडीशन लगा हुआ है। बताते हैं कि अनुराग नशा करता था लेकिन वह इस कदर कभी विवाद नहीं करता था। अनुराग के घर से पुलिस को बीयर की कैन भी मिली हैं।
9 of 10
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
2010 में हुई थी शादी
अनुराग का 14 साल पहले वर्ष 2010 में प्रियंका से विवाह हुआ था। नौ फरवरी को ही दोनों ने लखनऊ के एक होटल में जाकर अपनी शादी की सालगिरह मनाई थी। 29 अप्रैल को उसकी पुत्री अस्वी का जन्मदिन भी दंपती ने धूमधाम से मनाया था।
दो करोड़ की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी ली थी
अनुराग ने अपने नाम दो करोड़ रुपये की लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी कराई थी। वह लगातार इसका प्रीमियम भी भर रहा था। इसके अलावा बच्चों की बेहतर शिक्षा के लिए ही लखनऊ स्थित सरगम अपार्टमेंट के मल्हार ब्लॉक में एक फ्लैट भी लिया था। इस फ्लैट की कीमत करीब 50 लाख रुपये से अधिक बताई जा रही है।