सीतापुर हत्याकांड में सनसनीखेज खुलासा हुआ है। पल्हापुर गांव में मां, पत्नी और अपने तीन बच्चों की हत्या अनुराग सिंह ने नहीं, बल्कि उसके बड़े भाई अजीत सिंह ने की थी। अजित ने परिवार के सभी छह लोगों की हत्या की बात कबूल कर ली।
सीतापुर में सुसाइड नहीं, बल्कि छह लोगों की हत्या हुई थी। घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस परिजनों के दावों से गुमराह होकर गलत दिशा में जांच करने लगी थी। डीजीपी प्रशांत कुमार ने आईजी रेंज लखनऊ तरुण गाबा को मौके पर भेजा, जिसके बाद अब पुलिस इसे हत्या का मामला मानकर जांच कर रही है।
सीतापुर पुलिस शनिवार को हुई घटना की वजह का पता लगाने में बार-बार नाकाम होती रही। परिजनों से मिली जानकारी के बाद इसे सुसाइड का केस मान लिया। करीब दो घंटे बाद असलहा बरामद होने के बाद भी वारदात की कड़ियों को आपस में नहीं जोड़ सकी।
विज्ञापन
2 of 12
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनुराग सिंह के सिर में दो गोलियां मिलने के बाद डीजीपी मुख्यालय हरकत में आया। एसपी सीतापुर से जवाब तलब करने पर साफ हो गया कि यह सुसाइड नहीं है। जांच में संपत्ति विवाद में वारदात अंजाम दिए जाने के संकेत मिल रहे हैं, जिस गहनता से खंगाला जा रहा है। शक के दायरे में कुछ करीबी परिजन हैं।
विज्ञापन
3 of 12
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
दरअसल, यूपी के सीतापुर जिले के पल्हापुर गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के छह लोगों की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करने का दावा किया है। तफ्तीश में तथ्य उजागर हुए हैं कि संपत्ति विवाद में अनुराग, उसकी पत्नी प्रियंका व तीन मासूमों के साथ मां सावित्री की भी हत्या कर दी। हालांकि अभी जांच में कुछ और चीजें भी सामने आ सकती हैं।
4 of 12
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
रविवार को घटना के दूसरे दिन गांव में सन्नाटा पसरा रहा। पुलिस की गाड़ियों की आवाजाही ही सन्नाटे को चीर रही थी। पुलिस ने इस मामले में मृतक अनुराग सिंह के ताऊ, भाई अजीत, उसकी पत्नी व घर के दो नौकरों को हिरासत में लिया था। इन लोगों से पुलिस अधिकारियों ने लंबी पूछताछ की।
विज्ञापन
5 of 12
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
ग्रामीणों के मुताबिक स्व. वीरेंद्र सिंह के दो बेटे अनुराग सिंह व अजीत सिंह पिता की विरासत संभालते थे। अनुराग खेती में रुचि रखता था। अजीत सिंह प्राथमिक विद्यालय बरी, जगतपुर महमूदाबाद में सरकारी अध्यापक हैं।
विज्ञापन
6 of 12
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
अनुराग सिंह आधुनिक ढंग से सब्जियों की खेती भी करता था। उसके पिता वीरेंद्र और आरपी सिंह दो भाई थे। आरपी सिंह बड़े भाई थे। वहीं वीरेंद्र छोटे। जब वह एक साथ रहते थे तो उस समय जो भी जमीन व घर खरीदे गए उसे आरपी सिंह चालाकी से अपने और अपनी पत्नी के नाम कराते रहे।
विज्ञापन
7 of 12
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
घर के बाहर आरपी सिंह अपने भाई वीरेंद्र का नाम भी नेम प्लेट पर डलवा देते थे। ताकि किसी को शक न हो। ग्रामीणों की मानें तो इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब वीरेंद्र ने अपनी पुत्री निशा का विवाह कमलापुर से किया।
8 of 12
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान उन्होंने लखनऊ के विकासनगर में खरीदा गया प्लॉट भी दहेज में दिया। उन्हें भरोसा था कि लखनऊ के खुर्रमनगर में खरीदे गए प्लाट में अभी उन्हें आधा हिस्सा तो मिल जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। विवाद बढ़ा तो आरपी सिंह और वीरेंद्र के बीच 2016-17 में खेत का बंटवारा हो गया। उसी के बाद अनुराग नशा करने लगा था।
9 of 12
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
पिता के साथ की गई इस धोखाधड़ी की वजह से अनुराग अपने ताऊ आरपी सिंह को अक्सर भला-बुरा कहा करता था। 2023 में वीरेंद्र की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बताते हैं कि अनुराग ने शराब का सेवन कम कर दिया था। मामले की जांच कर रही एसओजी ने जब हिरासत में लिए गए अजीत और अन्य लोगों से पूछताछ की तो कई तथ्य सामने आए। इसके बाद अजीत ने वारदात को अंजाम देने की बात स्वीकार कर ली।
10 of 12
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
अनुराग को भी मारी थीं दो गोलियां एक गले को चीरती हुई निकली, दूसरी सिर में फंसी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, अनुराग को एक गोली दाहिनी कनपटी पर मारी गई। जो गले को चीरते हुए दूसरी तरफ निकल गई। वहीं दूसरी गोली बाएं तरफ से मारी गई जो कि सिर में जाकर फंस गई। उसकी मां सावित्री के सिर में पांच से छह चोटें आई हैं, जो कि हथौड़े से की गई बताई जा रही हैं। दस वर्षीय बड़ी बेटी आस्वी को भी गोली मारी गई है।
11 of 12
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
ऐसा माना जा रहा है जब वह लेटी थी तब उसके गले में गोली मारी गई। वहीं अन्य दो बच्चों अर्ना और आद्विक को सिर में चोटें आई हैं। अर्ना की दाहिनी जांघ की हड्डी टूटी पाई गई है। आद्विक के सिर में चोट लगने के साथ उसके बाईं जांघ की हड्डी टूटी मिली। अनुराग की पत्नी प्रियंका को सीने में गोली मारने के बाद हथौड़े से कूंच कर मौत के घाट उतारा गया है।
एसपी सीतापुर ने हड़बड़ी में दिया बयान, हटाना पड़ा ट्वीट
एसपी सीतापुर चक्रेश मिश्र ने करीब 24 घंटे बाद अपने उस ट्वीट को डिलीट कर दिया, जिसमें उन्होंने अनुराग को मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया था। वह अनुराग को शराब का आदी भी मान बैठे थे।