सीतापुर के पल्हापुर हत्याकांड में अजीत के कबूलनामे के बाद अब तस्वीर एकदम साफ हो चली है। सोमवार को एडीजी जोन लखनऊ अमरेंद्र सिंह सेंगर भी घटनास्थल पहुंचे। दोपहर करीब तीन बजे पहुंचे एडीजी जोन के साथ आईजी की क्राइम टीम, एसओजी, फोरेंसिक व स्थानीय पुलिस के अफसर रहे। पुलिस टीम ने अजीत को पूरे घर में घुमाया और करीब डेढ़ घंटे तक क्राइम सीन का रिक्रएशन चलता रहा।
विज्ञापन
2 of 9
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
इस दौरान पुलिस ने अनुराग, प्रियंका, सावित्री, आस्वी, आर्ना और आद्विक के पुतले बनाकर पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की। इसकी वीडियोग्राफी भी कराई गई। सूत्रों से एक बेहद अहम बात पता चली है। जिस समय एडीजी जोन मौके पर पहुंचे। ठीक उसी समय अनुराग का बहनोई अकलेंद्र भी मौके पर पहुंचा।
विज्ञापन
3 of 9
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
अकलेंद्र अनुराग की बहन निशा का पति है और वह भी कमलापुर में सरकारी शिक्षक है। क्राइम सीन रिक्रएशन के दौरान पुलिस टीम से उसकी नोंकझोंक हुई। इसके बाद पुलिस टीम उसे भी अपने साथ ले गई। सूत्रों की मानें तो अनुराग के ताऊ आरपी सिंह को पुलिस ने छोड़ दिया है।
4 of 9
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
वहीं, आरपी सिंह के बेटे आशुतोष व अमित पुलिस की हिरासत में हैं। इसके साथ दो नौकर भी पुलिस की हिरासत में हैं। पुलिस मंगलवार को मामले का खुलासा कर सकती है।
विज्ञापन
5 of 9
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
शनिवार तड़के अनुराग सिंह (45), उसकी पत्नी प्रियंका सिंह (40), तीन मासूम बच्चों और मां की गोली मारने के साथ हथौड़े से कूंचकर हत्या कर दी गई थी। अनुराग के बड़े भाई अजीत ने पहले दिन पुलिस को गुमराह करते हुए बताया था कि अनुराग नशे का आदी था। उसने विवाद में पूरे परिवार की हत्या कर खुद को गोली मार ली।
विज्ञापन
6 of 9
Sitapur Murder Case
- फोटो : अमर उजाला
लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में अनुराग के सिर में दो गोलियां मिलने के बाद पुलिस ने अजीत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने रविवार देर रात पूरे परिवार की हत्या की बात स्वीकार कर ली।
विज्ञापन
7 of 9
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
प्रभाकर से भी पुलिस ने की पूछताछ
आद्विक को मौके से अस्पताल ले जाने वाले प्रभाकर सिंह से भी पुलिस ने बुलाकर दोबारा पूछताछ की है। वहीं, शिक्षा विभाग के सूत्रों की मानें तो अजीत जिस स्कूल में तैनात था, वहां अध्यापन कार्य नहीं करता था। वह फोन पर बात करने में ही मशगूल रहता था।
8 of 9
Sitapur murder case
- फोटो : अमर उजाला
बहनोई के भी शामिल होने की आशंका
पल्हापुर हत्याकांड में मृतक के बहनोई की भी भूमिका पुलिस की जांच में संदिग्ध पाई गई है। ग्रामीणों ने बताया कि मृतक अनुराग के पिता वीरेंद्र सिंह का एक दामाद अकलेंद्र है। जिसके मृतक अनुराग से भी काफी मतभेद थे। वीरेंद्र की मौत के बाद उसके दामाद और मृतक अनुराग से काफी विवाद हो चुका था।
साथ ही कई बार मारपीट भी हो चुकी थी। दामाद ने अनुराग से कहा था कि उसके पिता की मौत का जिम्मेदार अनुराग है। लगातार शराब के सेवन से उसके पिता चिंता में रहने लगे थे। उसने अनुराग से दूरी बना ली थी। वहीं अजीत से उसके बहनोई की बहुत नजदीकी थी।