फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तस्वीरें: इन सिपाहियों की बहादुरी को सलाम, चोर को पकड़ने के लिए बाइक पर घिसटते रहे, ...पर नहीं मानी हार

Fri, 23 Oct 2020 11:40 AM IST
पंकज श्रीवास्‍तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
सिपाहियों ने चोर को पकड़ा - फोटो : अमर उजाला
लखनऊ में गाजीपुर थानाक्षेत्र के इंदिरानगर सेक्टर-19 में बुधवार देर रात को स्पोर्ट बाइक चोरी कर भाग रहे चोर को पॉलीगान पर तैनात सिपाहियों ने रंगे हाथों दबोच लिया। पकड़ने के दौरान सिपाहियोें से खींचतान भी हुई। वहीं बचने के लिए भाग रहे चोर की बाइक दबोचने में सिपाही काफी दूर तक घिसटता चला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने चोर पर काबू पाया। पुलिस ने उसे गुरुवार को जेल भेज दिया है।

विज्ञापन

2 of 6
- फोटो : अमर उजाला
प्रभारी निरीक्षक बृजेश कुमार सिंह के मुताबिक पॉलीगन बाइक पर तैनात अनुराग पाण्डेय और नितेश सरोज मंगलवार गश्त कर रहे थे। वह लोग इन्दिरानगर सेक्टर-19 के पास पहुंचे। जहां चोर बाइक लेकर भागता हुआ दिखाई पड़ा। सिपाहियों के आने पर चोर हड़बड़ा गया। भागने के प्रयास में उसने स्पोर्ट बाइक की रफ्तार बढ़ा दी।

 
विज्ञापन

3 of 6
- फोटो : अमर उजाला
युवक को पकड़ने के लिए अनुराग और नितेश चोर की बाइक पकड़ कर लटक गए। करीब सौ मीटर तक दोनों लोगों को चोर घसीटता हुआ ले गया। जिससे सिपाही घायल हो गए। इसके बाद भी उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। चोर की पहचान सरोजनीनगर गौरी बाजार निवासी शिवम के तौर पर हुई है।

4 of 6
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस उसके दो साथियों को तलाश रही है। सिपाही अनुराग व नितेश के मुताबिक वह लोग गश्त कर रहे थे। उसी दौरान बाइक सवार तीन संदिग्ध युवक नजर आए। सिपाही उनका पीछा कर रहे थे। इस बीच सेक्टर-19 में एक युवक बाइक से उतरकर कार के पीछे छिप गया। जबकि दो लोग बाइक लेकर चंपत हो गए। सिपाही संदिग्धों को पकड़ने के लिए बाइक रोक कर थोड़ी दूर पर खड़े हो गए।

 
विज्ञापन

5 of 6
- फोटो : अमर उजाला
काफी देर तक सिपाहियों के नजर नहीं आने पर चोर बाइक लेकर भागने लगा। जिसे पीछा कर सिपाही ने दबोच लिया। चोर व सिपाही के बीच हुई इस भिड़ंत की फुटेज एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकार्ड हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
- फोटो : अमर उजाला
फुटेज में सिपाही अनुराग, नितेश और चोर शिवम के बीच हाथापाई होने की पुष्टि भी हुई है। प्रभारी निरीक्षक के मुताबिक पुलिस इस गिरोह के अन्य सदस्यों की तलाश कर रही है। ताकि चोरी की वारदात पर अंकुश लगाया जा सके। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें