गायिका शाल्मली खोल्गड़े गुरुवार को लखनऊ में थीं। उनका अपने गानों के बारे में क्या कहना है, देखें...
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 4
शाल्मली
- फोटो : amar ujala
गायिका शाल्मली खोल्गड़े का कहना है कि किसी समारोह में उन्हें अपने ही गाए गाने को गुनगुनाने के बजाय उस पर डांस करना ज्यादा पसंद है। बृहस्पतिवार को टीवी रिएल्टी शो दिल है हिंदुस्तानी के प्रमोशन के लिए शहर पहुंची खोल्गड़े ने एक सवाल के जवाब में पत्रकारों से यह बात कही।
विज्ञापन
3 of 4
शाल्मली
- फोटो : amar ujala
साल 2012 में मैं परेशां.. परेशां.. गाने से बालीवुड में गायन के क्षेत्र में कदम रखने वाली शाल्मली ने कहा, अगर आप कोई भी हिट गाना गाते हैं तो आप ही जानते हैं कि इसके पीछे कितनी मेहनत है। संगीतकार पहले उसी गाने को आप जैसे 18-20 सिंगर्स से सुनता है, फिर उसके बाद किसी एक को चुनता है। तब कहीं जाकर आप हिट होते हैं।
वह भी तब, जब आप उस गाने को कई बार गाते हैं। ऐसे में आपको सिंगिंग के साथ-साथ परफॉर्मर भी होना चाहिए। फिल्मों में अभिनय के सवाल पर शाल्मली ने कहा, फिलहाल वह इसके लिए कोई प्रयास नहीं कर रही हैं और न ही उनके पास कोई ऑफर है। हां, उन्हें थियेटर जरूर पसंद है। इस मौके पर उन्होंने अपने गाए हुए कुछ गाने भी सुनाए।