फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शान और रिचा शर्मा की परफॉर्मेंस ने मचाया धमाल, जमकर झूमे दर्शक, तस्वीरें

Mon, 27 May 2019 05:31 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 11
- फोटो : amar ujala
लखनऊ में बाबा साहब भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय के अटल बिहारी वाजपेयी सभागार में जब पार्श्वगायिका ऋचा शर्मा व शान मंच पर आए और अपनी दिलकश व सुरीली आवाज में सुरों को बिखेरा तो दर्शक झूमने पर मजबूर हो गए।
विज्ञापन

2 of 11
ऋचा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पार्श्वगायक एक निजी कार्यक्रम के सिलसिले में राजधानी आए थे, जहां ऑडियंस के साथ गायकी पेश की। ऋचा शर्मा ने गायकी का कारवां सजदा... गाने से शुरू किया, जो सीधे दर्शकों के दिल में उतर गया।
विज्ञापन

3 of 11
अमाल मलिक - फोटो : अमर उजाला
इसके बाद उन्होंने माही वे..., दिल मिले बिना ही छुट गए... गाकर माहौल बनाया और जब उन्होंने बिल्लो रानी... सुनाया तो दर्शक अपनी जगह से उठकर झूमने लगे। अमाल मलिक के गीतों को प्रतिभागियों ने पेश कर खूब वाहवाही लूटी।

4 of 11
ऋचा शर्मा - फोटो : अमर उजाला
पार्श्वगायकों शान व ऋचा शर्मा के साथ लिटिल चैंप्स के गायक सुगंधा दाते, अनुष्का पात्रा, मोहम्मद फैज ने भी अपनी आवाज का जादू बिखेरा। स्वरांश तिवारी की प्रस्तुति आकर्षण का केंद्र रही, उन्होंने जमकर तालियां बटोरी।
विज्ञापन

5 of 11
गायक शान - फोटो : अमर उजाला
उर्दू व गजलों के लिए घर से भागकर लखनऊ आए थे पिताजी
शान ने लखनऊ से जुड़ी यादों को साझा करते हुए कहा, लखनऊ की बात निराली है। यहां की नजाकत व नफासत हर दिल अजीज है। यही वजह है कि उर्दू जुबां से रूबरू होने और गजलों को सीखने के लिए पिताजी घर से भागकर लखनऊ आ गए थे।
विज्ञापन

6 of 11
ऋचा शर्मा और शान - फोटो : अमर उजाला
वह एक अवेयरनेस प्रोग्राम के तहत लखनऊ पहुंचे थे। इनके साथ प्लेबैक सिंगर ऋचा शर्मा व अभिनेता रवि दुबे भी थे। शान ने कहा कि पाकिस्तान से कलाकार हिंदुस्तान आते रहे हैं, लेकिन जब सरहद पर कुछ होता है तो रोक लग जाती है।
विज्ञापन

7 of 11
प्रोग्राम - फोटो : अमर उजाला
प्रोग्राम करने के लिए मैं भी एक बार लाहौर जा चुका हूं, पर वहां जाने पर सरकार की ओर से कोई मदद नहीं मिलती और वहां की इंडस्ट्री बहुत छोटी है। वहां जाने से हमें कोई फायदा नहीं होता।

 

8 of 11
परफॉर्म करती रिचा शर्मा। - फोटो : amar ujala
डर गई, कहीं मेरी आवाज न दब जाए
प्लेबैक सिंगर ऋचा शर्मा ने बताया कि जब पहली बार रिकॉर्डिंग के लिए गई थी तो एक बड़े से हॉल में तकरीबन 16 सितारवादक, वॉयलिन आर्टिस्ट बैठे हुए थे। उनके बीच गाना रिकॉर्ड करना था, लिहाजा डर गई कि कहीं मेरी आवाज न दब जाए।

9 of 11
richa sharma - फोटो : amar ujala
पर, आज स्थिति यह है कि बंद कमरे में गाना रिकॉर्ड कर तैयार किया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि पहले के दौर में लेखक गीत लिखते थे। पता होता था कि किससे गाना रिकॉर्ड करवाना है, पर आज गाना लिख लिया जाता है। फिर दो-तीन लोगों की आवाज में रिकॉर्ड कराया जाता है।

10 of 11
- फोटो : amar ujala
ऋचा ने टेक्नोलॉजी के यूज पर कहा कि इससे काफी फायदा हुआ है। उन्होंने बताया कि पिता पांच साल तक अमीनाबाद में रहे, इसलिए शहर से मुझे बहुत लगाव है।
विज्ञापन

11 of 11
रवि दुबे - फोटो : अमर उजाला
अभिनेता रवि दुबे ने बताया कि अभी मैं शो में बिजी हूं। इसके आगे मैं एक वेबसीरिज प्रोड्यूस करना चाहता हूं, जिसमें मैं एक्टिंग करूंगा। जहां तक लखनऊ की बात है तो मुझे बहुत ही पसंद आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें