लखनऊ में सआदतगंज के रिहायशी इलाके चौपटिया में गुरुवार रात 70 वर्षीय चिकन कारोबारी बिलाल अहमद और उनकी पत्नी बिलकीस जहां (65) का घर में घुसकर बेरहमी से गला रेत दिया गया। करीब साढे़ नौ बजे बगल के कमरे में रहने वाले गुड्डू उर्फ सलीम व उसके भाई शक्कू ने दरवाजा खुला देख भीतर झांसा तो बुजुर्ग दंपती के खून से लथपथ शव देखकर होश उड़ गए।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
बुजुर्ग दंतपी ने की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
बिलकीस जहां की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई। उनके पूरे शरीर पर चाकू या अन्य धारदार हथियार से ताबड़तोड़ नौ वार किए गए। उनकी गर्दन भी रेती गई। उनकी गर्दन और ठोड़ी के अलावा बायीं कांख, पेट के बायें हिस्से में एक-एक और बायें घुटने पर दो चाकू के वार हैं। तीन वार कमर के पीछे के हिस्से में हैं।
विज्ञापन
3 of 5
सीसीटीवी फुटेज में दिखा आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
फुटेज में नजर आया उस्मान
एसएसपी ने बताया कि वारदात के बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम को कुछ सीसीटीवी फुटेज मिले थे। एक फुटेज में उस्मान उर्फ चपाती का फोटो नजर आ रहा था। पुलिस ने उसके बारे में छानबीन शुरू की तो शक सही निकला। उसके फोटो अखबारों व सोशल मीडिया पर जारी किए गए। शुक्रवार सुबह उस्मान ने अखबार में अपने फोटो देखे तो वह घर से भाग गया। शाम को छोटी पार्क चौपटिया से उसे दबोच लिया गया। पूछताछ में उसने आकिब महमूद के साथ वारदात को अंजाम देने की बात कबूल की।
4 of 5
मौके पर जांच करती टीम
- फोटो : अमर उजाला
चाकू पार्क में गाड़ दी थी
पुलिस ने आकिब को पकड़कर लूटे गए जेवर, 22030 रुपये नकद व 50 आस्ट्रेलियाई डॉलर व 99 मलेशियाई करेंसी बरामद कर ली है। उस्मान की निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल चाकू भी बरामद कर लिया गया है। दोनों ने यह चाकू छोटी पार्क में ही नाद के नीचे गाड़ दिया था।
घर पर रकम रखी होने की सूचना पर रची साजिश
आकिब ने बताया कि हिलाल और उनकी पत्नी हाल ही में ऑस्ट्रेलिया से लौटे थे। कुछ दिन पहले पता चला कि वह ई-रिक्शा चलवाने का काम करने वाले हैं। इसके लिए उन्होंने घर में काफी रुपया रखा है। घर में मोटी रकम की जानकारी के बाद उसने हत्या व लूटपाट की साजिश रची। इस काम में उसने उस्मान उर्फ चपाती को अपने साथ शामिल किया। दोनों ने एक सप्ताह तक हिलाल के घर की रेकी की।