लखनऊ के छह प्रमुख चौराहों पर शुक्रवार को अचानक सिग्नल बंद हो गया। पुलिसकर्मियों ने जब पता किया तो जानकारी मिली कि 30 लाख रुपये बकाया होने के कारण बिजली काट दी गई है। इससे यातायात बाधित हुआ तो पुलिसकर्मियों ने व्यवस्था संभाली।
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 5
- फोटो : amar ujala
स्मार्ट सिटी योजना के तहत सुगम यातायात के लिए शहर के सभी चौराहों पर सिग्नल सिस्टम से ट्रैफिक संचालित किया जा रहा है। इस बीच शुक्रवार को अचानक हजरतगंज चौराहा, गोल्फ क्लब चौराहा, बंग्ला बाजार चौराहा, पॉलीटेक्निक चौराहा, बांस मंडी चौराहा और विजयपुर अंडरपास चौराहे के सिग्नल बंद हो गए।
विज्ञापन
3 of 5
चौराहा
- फोटो : amar ujala
इससे यहां कुछ देर ट्रैफिक भी बाधित रहा। इन स्थानों पर तैनात निरीक्षक व उपनिरीक्षक ने कंट्रोल रूम को जानकारी दी। इसके बाद अधिकारियों ने लेसा से संपर्क किया तो पता चला कि बिजली बिल का भुगतान नहीं होने से कनेक्शन काट दिया गया है।
4 of 5
- फोटो : amar ujala
इसकी जानकारी होने पर संबंधित विभाग को यातायात पुलिस के अधिकारियों ने जानकारी दी।
फिर तत्काल प्रभावित चौराहों पर मैनुअली यातायात संचालन शुरू किया गया। उधर, स्मार्ट सिटी की नोडल कंपनी के अधिकारी के मुताबिक सभी सिग्नल के लिए प्रीपेड बिजली के मीटर लगे हैं। कल तक भुगतान कर दिया जाएगा। इसके बाद सिग्नल काम करना शुरू कर देंगे।