फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लखनऊः दीपावली के लिए सज गए बाजार, यूज एंड सेव रंगोली समेत ये चीजें हैं खास

Mon, 21 Oct 2019 03:25 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 6
दीपावली के लिए खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
घरों में साफ-सफाई में लोगों की व्यस्तता और लखनऊ में अमीनाबाद से लेकर भूतनाथ बाजार की रौनक बता रही कि दीपावली आ गई है। छुट्टी का दिन होने के कारण रविवार को बाजारों में जबर्दस्त भीड़ उमड़ी हुई थी। खासकर लोगों का जोर सजावटी सामान की खरीदारी पर रहा। दुकानदारों ने भी पिछली बार से कुछ हटकर चीजों से अपनी दुकानें सजाई हैं, जो ग्राहकों को आकर्षित कर रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
दीपावली के लिए खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
- मोतियों, स्टोन व नगों से बनी आठ हजार की वंदनवार है खास
- साइड हैंगिंग का बदला पैटर्न, लड़ियों से ज्यादा पट्टे वाले शुभ-लाभ लिखे हैंगिंग की मांग
- मोमबत्तियों और दीयों का विकल्प बनीं बैटरी वाली कैंडल
- छुट्टी का दिन होने पर सजावटी सामानों की दुकानों पर उमड़ी भीड़
विज्ञापन

3 of 6
दीपावली के लिए खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
राजस्थानी तोरण, मोतियों वाली वंदनवार
वंदनवार कुछ विशेष पत्तों या चीजों से बनी झालर होती है। किसी भी शुभ कार्य या पर्व पर इसे घर के द्वार पर लगाने के पीछे मान्यता है कि इससे कोई भी नकारात्मक चीज घर में प्रवेश नहीं करती। इस दीपावली राजस्थानी तोरण के साथ नगों, मोतियों और स्टोन से बने वंदनवारों की खासी डिमांड है। अमीनाबाद के सिराज कहते हैं कि 300 से लेकर 8000 रुपये तक के वंदनवार हैं। महानगर के केतन कहते हैं कि 400 रुपये से लेकर 3000 रुपये तक के वंदनवार इस बार बाजार में उपलब्ध हैं।

 

4 of 6
दीपावली के लिए खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
यूज एंड सेव रंगोली है खास
आमतौर पर कागज की रंगोली चिपकाने के बाद उसे हटाना मुश्किल हो जाता है। इसी तरह रंगों से बनाई रंगोली को कई दिन तक सहेजना मुश्किल है। जरा सा पैर लगा नहीं कि सब बेकार हो जाती है। ऐसे में इस बार बाजार में यूज एंड सेव रंगोली मौजूद है। ये मैटल और लकड़ी पर बनी है। इसकी कीमत 100 रुपये से शुरू होकर 1000 रुपये तक है। इसे सजाने के लिए सितारों, नगों और शीशे का इस्तेमाल किया गया है। इसे आप दरवाजों और आंगन के साथ दीवारों पर भी लगा सकते हैं। काम होने के बाद सुरक्षित निकालकर रखा भी जा सकता है।
विज्ञापन

5 of 6
दीपावली के लिए खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
आठ घंटे तक जलेगी बैटरी वाली कैंडल
ग्राहकों को लुभाने के लिए मोमबत्ती व दीयों को बैटरीचालित बनाकर उतारा गया है। इसमें फ्लोटिंग दीये भी हैं और लैंप या मोमबत्ती जैसी दिखती लाइट भी। दुकानदार बबलू बताते हैं कि 20 रुपये से शुरू होकर इनकी कीमत 100 रुपये तक है। फ्लोटिंग कैंडल व दीये ग्राहक ज्यादा पसंद कर रहे हैं। ये एक बैटरी से आठ घंटे तक चलेगी। इसके अलावा लालटेन, रंग-बिरंगी बॉल्स वाली लाइटिंग भी उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
दीपावली के लिए खरीदारी - फोटो : अमर उजाला
पसंद आ रहे पट्टे वाले हैगिंग
अमीनाबाद खरीदारी करने पहुंची निशि रस्तोगी ने पट्टे वाले शुभ-लाभ लिखे हैंगिंग खरीदे। उनके मुताबिक शुभ-लाभ लिखी चीजें तो हर बार खरीदते ही हैं, ये इस बार कुछ हटकर लगा, इसलिए लिया। एक जोड़ी की कीमत 600 रुपये हैं। दुकानदार अलताफ कहते हैं कि लड़ियों वाले साइड हैंगिंग में भी इस बार नए डिजाइन आए हैं। पहले फूल वाले ज्यादा चलते थे। इस बार नग, मोती और स्टोन के हैंगिंग ज्यादा हैं। ये गुजराती व राजस्थानी संस्कृति की झलक देता है। ये 400 से 800 रुपये में उपलब्ध है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें