फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: प्रसपा के कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ अर्द्धनग्न होकर किया प्रदर्शन

Wed, 18 Dec 2019 10:34 PM IST
Abhishek Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
नागरिकता संसोधन कानून के विरोध में सड़क पर उतरे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के नेता शिवपाल सिंह यादव व कार्यकर्ताओं की पुलिस से बुधवार को जमकर झड़प हुई। प्रसपा के मुख्यालय पर इकठ्ठा कार्यकर्ता जैसे ही जीपीओ स्थित गांधी प्रतिमा जाने के लिए निकले बैरिकेडिंग लगाकर उनको लगभग कैद कर लिया। बैरिकेडिंग पार करने के लिए कार्यकर्ताओं ने कोशिश की तो पुलिस ने बल प्रयोग करके उन्हें रोक दिया। कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। कई बार पुलिस को लाठियां फटकारनी पड़ी। जब कार्यकर्ता नहीं माने तो कुछ को हिरासत में ले लिया गया। इस दौरान कई कार्यकर्ताओं ने अर्द्धनग्न होकर भी प्रदर्शन किया। 
विज्ञापन

2 of 5
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
प्रसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव के आह्वान पर संविधान बचाओ देश बचाओ पैदल मार्च के लिए कार्यकर्ता सुबह से मुख्यालय पर जुटना शुरू हो गए थे। उधर पुलिस ने भी उनको रोकने के लिए पूरा बंदोबस्त कर लिया था। पुलिस प्रशासन ने सुबह से ही पार्टी कार्यालय से बाहर निकलने वाले दोनों मार्गों पर बैरिकेडिंग लगा रखी थी।  
विज्ञापन

3 of 5
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
कार्यकर्ताओं को कार्यालय के अंदर जाने से पुलिस ने नहीं रोका लेकिन लगभग 10 बजे जैसे ही नेताओं का हुजूम जीपीओ के लिए पैदल निकला। उसी समय पुलिस ने बैरिकेडिंग बंद करके सबको मुख्यालय के सामने ही रोक दिया। पुलिस की इस कार्रवाई के विरोध में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की। कुछ जोशीले कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार करने की कोशिश करने लगे। जिन्हें पुलिस लाठी पटक कर रोक दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर धक्का-मुक्की हुई। 

4 of 5
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इसी बीच प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव भी कार्यालय से निकलकर वहां पहुंच गए। जिससे कार्यकर्ताओं का जोश और बढ़ गया और वह फिर से पुलिस से भिड़ गए। पहले से ही तैनात भारी पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया। अधिकारियों ने धारा 144 लगी होने का हवाला देकर शिवपाल सिंह यादव को भी बाहर निकलने से रोक दिया। इस पर शिवपाल यादव पार्टी कार्यालय के बाहर ही धरने पर बैठ गए। लगभग एक घंटे तक वह कार्यकर्ताओं के साथ धरने पर बैठे रहे।  
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला
इस दौरान शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि नागरिकता संशोधन कानून के खिलाफ पूरे देश में विरोध ही नहीं विद्रोह की स्थिति है। सरकार को इसे तत्काल वापस लेना चाहिए। ये देश हित में नहीं है। इस कानून से देश की एकता और अखंडता को खतरा है। प्रदेश सरकार को घेरते हुए उन्होंने कहा कि यूपी सरकार भुखमरी, भ्रष्टाचार और दुष्कर्म जैसी घटनाओं से मुकाबला करने में फेल है। देश और प्रदेश के अन्नदाता सबसे ज्यादा परेशान हैं। उन्होंने कहा कि सरकार की जनविरोधी नीतियों के विरोध में पार्टी का प्रदर्शन करती रहेगी। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें