सीएम अखिलेश यादव के पक्ष में बुधवार को शिवपाल यादव के बेटे आदित्य यादव भी आ गए हैं। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि प्रदेश के तेज और समग्र विकास के लिए हम सभी को मिलकर योगदान करना होगा। उनके ट्वीट पर मुलायम सिंह, अखिलेश और शिवपाल के फोटो लगे हैं। माना जा रहा है कि जसंवतनगर सीट से चुनाव लड़ने के दावेदार आदित्य ने अखिलेश के नेतृत्व और विकास एजेंडे को स्वीकारने के साथ ही परिवार की एकता पर जोर दिया है।