तीन दशकों के बाद आबाद हुए बब्बर शेर के कुनबे की झलक पाने की ललक बुधवार को मंत्री-अफसरों तक में दिखी। शावकों को देखने के लिए मंत्रियों और अफसरों का काफिला प्राणि उद्यान में आता-जाता रहा।
विज्ञापन
तस्वीरें: शावकों के लिए रही बेकरारी, मंत्री-अफसर पहुंचे जू
2 of 9
लोक निर्माण मंत्री शिवपाल सिंह यादव और जंतु उद्यान राज्य मंत्री डॉ. एसपी यादव भी पहुंचे। उन्होंने जू हॉस्पिटल के कंट्रोल रूम में लगी सीसीटीवी की जॉइंट स्क्रीन पर शेरनी वसुंधरा के साथ उसके चारों शावकों को देखा।
विज्ञापन
तस्वीरें: शावकों के लिए रही बेकरारी, मंत्री-अफसर पहुंचे जू
3 of 9
डॉक्टरों के मुताबिक शावकों की देखभाल का पहला संवेदनशील चरण अभी जारी है। उनकी राउंड द क्लॉक निगरानी की जा रही है।
तस्वीरें: शावकों के लिए रही बेकरारी, मंत्री-अफसर पहुंचे जू
4 of 9
शिवपाल यादव ने निदेशक अनुपम गुप्ता और उपनिदेशक डॉ. उत्कर्ष शुक्ला से वसुंधरा के मेडिकली रूटीन की जानकारी ली। डॉ. विकास और अशोक से उन्होंने शावकों की फीडिंग के बारे में पूछा। उसके बाद उन्होंने अस्पताली इंतजामों और वन्यजीवों को भी देखा।
विज्ञापन
तस्वीरें: शावकों के लिए रही बेकरारी, मंत्री-अफसर पहुंचे जू
5 of 9
लौटते समय परिवार के साथ उन्होंने जू विजिट भी की। मंत्रियों के अलावा प्रमुख सचिव वन और सचिव वन भी जू पहुंचे और शावकों का हाल लिया। जंतु उद्यान राज्यमंत्री ने भी वसुंधरा और उसके नन्हें शावकों की मूवमेंट अपने मोबाइल कैमरे में कैद की।
विज्ञापन
तस्वीरें: शावकों के लिए रही बेकरारी, मंत्री-अफसर पहुंचे जू
6 of 9
इटावा लायन सफारी से उम्मीदों का झटका खाने के बाद जंतु उद्यान राज्यमंत्री ने मादा बब्बर शेर को मुहैया कराये जा रहे इंतजामों को जाना।
विज्ञापन
तस्वीरें: शावकों के लिए रही बेकरारी, मंत्री-अफसर पहुंचे जू
7 of 9
कैबिनेट मंत्री शिवपाल सिंह यादव अपने परिवार के साथ।
तस्वीरें: शावकों के लिए रही बेकरारी, मंत्री-अफसर पहुंचे जू
8 of 9
शावकों ने पिया दूध, मां ने खाया गोश्त उपनिदेशक और वरिष्ठ वन्यजीव चिकित्सक जू डॉ. उत्कर्ष शुक्ला ने बताया कि पैदा होने के बाद से चारों शावक बारी-बारी से मां का दूध पी रहे हैं। एक बार में शावक 20 से 30 मिली. तक दूध पी रहे हैं।
तस्वीरें: शावकों के लिए रही बेकरारी, मंत्री-अफसर पहुंचे जू
9 of 9
पिछले 30 घंटों के दौरान 12 से अधिक बार सभी शावकों ने दूध पिया है। उनकी आंखे अभी खुली नहीं हैं, लेकिन वे मां केपास ही रह रहे हैं। फिलहाल चारों स्वस्थ दिख रहे हैं। वसुंधरा ने भी बुधवार को दोपहर करीब 5-6 किलो गोश्त की खुराक उठाई।