फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिवपाल ने अखिलेश यादव को दिया संदेश, भाजपा में जानें की बात पर ये दिया जवाब

Wed, 29 Aug 2018 08:02 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
शिवपाल सिंह यादव - फोटो : amar ujala
शिवपाल सिंह यादव ने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन के बाद मीडिया से बातचीत में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को संदेश दिया। उन्होंने एक न्यूज चैनल से बातचीत में सपा में अपनी उपेक्षा पर कहा कि मुझे पार्टी के किसी भी कार्यक्रम की जानकारी नहीं दी जाती थी, न ही किसी मुद्दे पर राय ली जाती थी। उन्होंने विधानसभा चुनाव में हार पर अखिलेश यादव का नाम लिए बिना कहा कि बड़ों का सम्मान करना चाहिए। उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं के कड़े परिश्रम से बनी है। कार्यकर्ताओं से इसके लिए पसीना बहाया है। ऐसे में सभी का सम्मान होना चाहिए।
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : अमर उजाला
शिवपाल ने कहा कि पार्टी में नेताजी (मुलायम सिंह यादव) की भी उपेक्षा हो रही थी। ये बड़े दुख की बात है। उन्होंने समाजवादी सेक्युलर मोर्चा बनने पर सपा के कमजोर होने से इंकार किया और कहा कि हम चाहते हैं जो भी सपा में उपेक्षित हैं, हमारे साथ आएं।
विज्ञापन

3 of 5
शिवपाल ने अमर सिंह के लखनऊ में दिये गए बयान पर कहा कि अमर सिंह ने मुझे भाजपा में शामिल करवाने के लिए बात की थी लेकिन मैंने तब इंकार कर दिया। आपको बता दें कि अमर सिंह ने कल (मंगलवार) लखनऊ में खुलासा किया था कि उन्होंने शिवपाल को भाजपा में शामिल करवाने के लिए बात की थी।

4 of 5
शिवपाल सिंह यादव ने परिवार में खींचतान पर कहा कि मैं अब भी चाहता हूं कि परिवार एक रहे। उन्होंने सपा छोड़ने से इंकार किया और कहा कि मैंने सपा की सदस्यता नहीं छोड़ी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
वहीं, शिवपाल के समाजवादी सेक्युलर मोर्चा के गठन के ऐलान के बाद अखिलेश ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएगा तमाम चीजें देखने को मिलेंगी, फिर भी सपा की साइकिल बढ़ती ही रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें