सपा-बसपा के गठबंधन के बाद राज्यसभा चुनाव के बहाने ही सही, अखिलेश यादव और शिवपाल सिंह यादव के रिश्तों पर जमी सियासी बर्फ पिघल गई। बुधवार को सपा विधायकों के लिए आयोजित डिनर पार्टी में शिवपाल पहुंचे तो होटल के पोर्ट में दो सपा विधायकों ने गुलदस्ता देकर उनका स्वागत किया।
इसके पहले सपा विधायकों की बुधवार दोपहर हुई बैठक में शिवपाल नहीं आए थे। सभी की नजरें इस पर टिकी थीं कि वे डिनर में आएंगे या नहीं।