जीत के बाद योगी आदित्यनाथ ने ये दी प्रतिक्रिया- यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की हार पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि ये चुनाव परिणाम हमारे लिए एक सबक है। हम इसकी समीक्षा करेंगे। जो नतीजे आए हैं हम उनका सम्मान करते हैं और विजयी प्रत्याशियों को बधाई देते हैं।
हार के कारणों पर योगी ने कहा कि उपचुनाव में स्थानीय मुद्दे हावी रहते हैं, जबकि आमचुनाव में राष्ट्रीय मुद्दों पर मतदान होता है। ऐसे में हम इस हार से सबक लेकर मंथन करेंगे। हमें यकीन है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जो गरीब कल्याण की योजनाएं चलाई जा रही हैं या देश में परिवर्तन के जो काम हुए हैं, उन्हें जनता समझेगी।