शाहरुख खान की नई फिल्म रईस के एक सीन को आपत्तिजनक बताते हुए शिया समुदाय ने इसका विरोध करने का फैसला किया है। समुदाय का आरोप है कि इसके जरिए धार्मिक आस्था का मजाक उड़ाया गया है। शिया समुदाय के उलमा ने फिल्म से इस दृश्य को फौरन हटाने की मांग करते हुए कहा है कि अगर यह सीन नहीं हटाया गया तो पूरे देश में शिया समुदाय इस फिल्म का सख्त विरोध करेंगे। साथ ही फिल्म रिलीज नहीं होने देंगे।
विज्ञापन
2 of 6
सोशल मीडिया पर चल रहे एक मैसेज में बुधवार को रईस फिल्म के एक दृश्य में शाहरुख खान को अलम ए मुबारक के जुलूस के ऊपर से कूदते हुए दिखाया गया है। इस सीन की क्लिप वायरल होने के बाद शिया समुदाय व उलमा ने इस फिल्म की निन्दा शुरू कर दी है। इसके साथ ही इस दृश्य को फौरन फिल्म से हटाने की मांग की है।
विज्ञापन
3 of 6
शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने कहा है कि इस सीन में शिया समुदाय के पवित्र अलम ए मुबारक की तौहीन की गई है। जिसे फिल्म से हटाया जाए नहीं तो शिया समुदाय इसका सख्त विरोध करेगा।
4 of 6
शिया चांद कमेटी के अध्यक्ष मौलाना सैफ अब्बास ने कहा है कि इस सीन में शिया समुदाय के पवित्र अलम ए मुबारक की तौहीन की गई है। जिसे फिल्म से हटाया जाए नहीं तो शिया समुदाय इसका सख्त विरोध करेगा।
विज्ञापन
5 of 6
मौलाना कल्बे जव्वाद ने भी इस सीन पर आपत्ति जताते हुए इसे हटाने की मांग की है। उनका कहना है कि धार्मिक भावना से छेड़छाड़ बर्दाश्त नहीं की जाएगी। वहीं मौलाना आगा रूही ने भी फिल्म में यह सीन हटाने की मांग की है।
मौलाना यासूब अब्बास ने भी फिल्म के इस सीन पर आपत्ति जताई है। उनका कहना है कि शाहरुख ने अलम ए मुबारक की तौहीन की है। इस हरकत के लिए शिया समुदाय शाहरुख खान को कभी माफ नहीं करेगा।