फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता ने शहीद बेटे को दी मुखाग्नि तो हर आंख हो गई नम, सीआरपीएफ ने दी सलामी, तस्वीरें

Wed, 07 Oct 2020 04:42 PM IST
ishwar ashish न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायबरेली
विज्ञापन
1 of 7
- फोटो : amar ujala
श्रीनगर में देश की रक्षा के लिए आतंकियों से लड़ते हुए शहीद हुए बैसवारा के लाल शैलेंद्र प्रताप सिंह को बुधवार को डलमऊ के गंगा तट पर अंतिम विदाई दी गई। शहीद की एक झलक पाने के लिए कोई गंगा पुल पर तो कोई पेड़ पर बैठा रहा। पिता ने बेटे के शव को मुखाग्नि दी तो हर आंख नम हो गई।
विज्ञापन

2 of 7
- फोटो : amar ujala
आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवान शैलेंद्र प्रताप सिंह के पार्थिव शरीर को मंगलवार देर शाम रायबरेली लाया गया। जिसके बाद शव को देर रात शहीद के पैतृक गांव मीर मीरानपुर उर्फ अलहोरा डलमऊ लाया गया। जहां पर पूरी रात क्षेत्रीय अधिकारियों का जमावड़ा लगा रहा।
विज्ञापन

3 of 7
- फोटो : amar ujala
इस दौरान रात भर आसपास के गांवों के लोग पूरी रात शहीद के पार्थिव शव के दर्शन के लिए आते जाते रहे। अंतिम दर्शन कर श्रद्धांजलि देने का सिलसिला पूरी रात चलता रहा।

4 of 7
- फोटो : amar ujala
बुधवार प्रातः करीब 8:00 बजे  शैलेंद्र सिंह का पार्थिव शरीर अंतिम संस्कार के लिए डलमऊ श्मशान घाट लाया गया। अंतिम यात्रा में  हजारों लोग शामिल हुए।
विज्ञापन

5 of 7
- फोटो : amar ujala
गंगाघाट पर सीआरपीएफ लखनऊ के उपमहानिरीक्षक सीआरपीएफ दिनेश प्रताप सिंह और सहायक कमांडेंट राजवेश के साथ अन्य सीआरपीएफ जवानों ने सेना के नियम के अनुसार  सलामी देकर शव पर रखे तिरंगे को शहीद के पिता नरेंद्र बहादुर सिंह के सुपुर्द किया।
विज्ञापन

6 of 7
- फोटो : amar ujala
सीआरपीएफ की यूनिट द्वारा फायरिंग कर सलामी दी गई। तीर्थ पुरोहितों द्वारा शहीद शैलेंद्र सिंह के शव का हिंदू रीति रिवाज और विधि विधान से श्मशान घाट पर आला अधिकारियों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
- फोटो : amar ujala
पिता नरेंद्र बहादुर सिंह ने शहीद शैलेंद्र सिंह के शव को मुखाग्नि दी। क्षेत्र विधायक धीरेंद्र प्रताप सिंह ने भी शहीद के शव को कंधा दिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें