फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: दो आईएएस व 15 पीसीएस की तैनाती में फेरबदल, तस्वीरें

Sat, 30 Apr 2016 02:46 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : demo pic
यूपी में शुक्रवार को दो आईएएस व 15 वरिष्ठ पीसीएस अधिकारियों की तैनाती में फेरबदल किया गया है। इनमें वरिष्ठ आईएएस अधिकारी महेश कुमार गुप्ता का झांसी के मंडलायुक्त पद पर किया गया तबादला निरस्त कर वेटिंग में डाल दिया गया है। झांसी के मंडलायुक्त पद से हटाकर सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बनाए गए के. मोहन राव अब झांसी के मंडलायुक्त बने रहेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
पीसीएस ट्रांसफर - फोटो : amar ujala
बताते चलें पिछले दिनों शासन ने लखनऊ के मंडलायुक्त व प्रमुख सचिव अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास महेश कुमार गुप्ता को हटाकर झांसी का मंडलायुक्त बना दिया था। झांसी के  मंडलायुक्त सचिव चिकित्सा एवं स्वास्थ्य बनाए गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
पीसीएस ट्रांसफर - फोटो : amar ujala
तबादले के समय से ही चर्चा थी कि प्रमुख सचिव जैसे वेतनमान में कार्यरत गुप्ता का छोटे मंडल चित्रकूट में किया गया तबादला निरस्त कराने की कोशिशें चल रही हैं। शुक्रवार को गुप्ता का यह आदेश निरस्त हो गया और के. मोहन राव की झांसी के मंडलायुक्त के  पद फिर से तैनाती कर दी गई।

4 of 5
पीसीएस ट्रांसफर - फोटो : amar ujala
प्रमुख पीसीएस अधिकारियों के तबादलों की खास बात ये है कि इन 15 अधिकारियों में से छह का पिछले दिनों किया गया तबादला निरस्त किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पीसीएस ट्रांसफर - फोटो : amar ujala
इनमें पीलीभीत के नगर मजिस्ट्रेट जितेंद्र कुमार शर्मा, सीडीओ रायबरेली अनूप कुमार श्रीवास्तव, एडीएम प्रशासन लखनऊ राजेश कुमार पांडेय, अपर जिलाधिकारी आपूर्ति लखनऊ अनिल कुमार सिंह, एडीएम वित्त एवं राजस्व अमेठी सूर्य नारायण यादव व झांसी विकास प्राधिकरण के सचिव तिलकधारी को दूसरे पदों पर तैनाती दी गई थी। अब ये अधिकारी इन्हीं पदों पर बने रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें