अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) की सम्मिलित व्यायाम प्रशिक्षक व क्षेत्रीय युवा कल्याण एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी सामान्य चयन प्रतियोगिता की लिखित परीक्षा 16 सितंबर को लखनऊ और कानपुर नगर सहित प्रदेश के नौ जिलों के 266 परीक्षा केंद्रों पर होगी।
विज्ञापन
2 of 7
फाइल फोटो
आयोग ने शांतिपूर्ण व सकुशल परीक्षा के लिए इस बार कई नई व्यवस्था लागू की है। कुल 694 पदों के लिए 3,37,395 अभ्यर्थी परीक्षा में बैठेंगे। योगी सरकार में अधीनस्थ सेवा चयन आयोग के गठन के बाद फ्रेश विज्ञापित पदों की यह पहली लिखित परीक्षा है।
विज्ञापन
3 of 7
डेमो
- फोटो : डेमो
आयोग के चेयरमैन सीबी पालीवाल ने बताया कि परीक्षार्थियों की तलाशी और बायोमीट्रिक हाजिरी आदि के लिए परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार आधा घंटे पहले बंद कर दिए जाएंगे। अभ्यर्थियों के प्रवेश पत्र पर इसकी जानकारी दे दी गई है।
4 of 7
परीक्षा
- फोटो : अमर उजाला
अभ्यर्थियों को परीक्षा समाप्त होने के बाद ओएमआर सीट के साथ प्रश्नपत्र भी जमा करना होगा। अभ्यर्थी केवल ओएमआर की तीसरी शीट ही ले जा सकेंगे। आयोग पूरी परीक्षा संपन्न होने के 24 घंटे बाद सभी सीरीज के प्रश्नपत्रों को वेबसाइट पर अपलोड कर देगा। अभ्यर्थी उसे डाउनलोड कर सकेंगे।
विज्ञापन
5 of 7
exam
उन्होंने बताया कि पेपर लीक से बचने के लिए इस बार एक से अधिक प्रश्नपत्र की व्यवस्था की गई है। ये प्रश्नपत्र कोषागार में सुरक्षित हैं। परीक्षा के पहले ही पता चलेगा कि किस प्रश्नपत्र से परीक्षा ली जाएगी और वही प्रश्नपत्र कोषागार से परीक्षा केंद्रों पर उपलब्ध कराए जाएंगे। वहीं, शांतिपूर्ण व निर्विघभन परीक्षा के लिए पुलिस व प्रशासन के साथ एसटीएफ को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
6 of 7
परीक्षा देकर केंद्र से बाहर आते परीक्षार्थी
- फोटो : amar ujala
व्यायाम प्रशिक्षक के पद : 42
क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी एवं प्रादेशिक विकास दल अधिकारी के पद : 652
परीक्षा केंद्र : गोरखपुर, वाराणसी, इलाहाबाद, लखनऊ, कानपुर नगर, आगरा, बरेली, मेरठ व मुजफ्फरनगर।