फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी की सुरक्षा में ढाई हजार जवान तैनात, छावनी बना लखनऊ, तस्वीरें

Wed, 12 Oct 2016 12:12 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 10
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लखनऊ में दशहरा मनाने को लेकर पूरा शहर छावनी में तब्दील कर दिया गया है। पीएम मोदी की यात्रा के 24 घंटे पहले सोमवार शाम फ्लीट रिहर्सल के साथ सुरक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई। इसके बाद आयोजन स्थल की सुरक्षा का जिम्मा एसपीजी ने संभाल लिया।
विज्ञापन

2 of 10
ऐशबाग रामलीला ग्राउंड के आसपास अर्धसैनिक बल तैनात कर दिया गया है। उधर, एयरपोर्ट पर रन-वे के चारों तरफ पेट्रोलिंग हो रही है। इससे पहले पुलिस व प्रशासन के आला अफसरों ने पुलिस लाइन में बैठक कर हर संभावना पर चर्चा की और मातहतों को निर्देश दिए।
विज्ञापन

3 of 10
आईजी जोन व आईजी एसपीजी की अगुवाई में पुलिस लाइन सभागार में पुलिस, पीएसी, आरएएफ, आईटीबीपी, सीआईएसएफ के अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें एयरपोर्ट और ऐशबाग रामलीला ग्राउंड के साथ ही पूरे रूट के सुरक्षा इंतजामों पर चर्चा हुई। तय हुआ कि मोदी जिस मंच से रामलीला देखेंगे उसके आगे डी-बैरीकेटिंग पर अचूक निशाने वाले सशस्त्र जवान तैनात किए जाएंगे।

4 of 10
एयरपोर्ट से निकला 32 गाड़ियों का काफिला
फ्लीट रिहर्सल के लिए 32 गाड़ियों का काफिला शाम 4:45 बजे एयरपोर्ट पहुंचा। इससे पहले आईजी जोन व आईजी एसपीजी ने रन-वे की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। चारों तरफ पेट्रोलिंग जारी थी। मंगलवार शाम 5:30 बजे मोदी के एयरपोर्ट पर पहुंचने की संभावना है। रिहर्सल के लिए भी यही समय रख गया।
विज्ञापन

5 of 10
पुराना एयरपोर्ट के रास्ते शहीद पथ से अहिमामऊ, लालबत्ती चौराहा से डीएसओ चौराहा तक कई स्थानों पर ट्रैफिक रोका गया। रिहर्सल का पहला चरण राजभवन के सामने पूरा हुआ।
विज्ञापन

6 of 10
थोड़ी देर बाद फ्लीट के ऐशबाग रामलीला ग्राउंड रवाना होने का संदेश प्रसारित होते ही बंदरिया बाग, डीएसओ, हजरतगंज चौराहा, जीपीओ तिराहा, बापू भवन, बर्लिंग्टन, हुसैनगंज, बांसमंडी, नाका, राजेंद्रनगर चौराहे पर ट्रैफिक रोक दिया गया और सुरक्षाकर्मी मुस्तैद हो गए।
विज्ञापन

7 of 10
कड़ी सुरक्षा में फ्लीट ऐशबाग रामलीला ग्राउंड पहुंचा। रिहर्सल के दौरान आईजी जोन ए सतीश गणेश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका अदा की। कार में उनके बगल वाली सीट पर आईजी एसपीजी बैठे।

8 of 10
फ्लीट रिहर्सल के बाद डीजीपी व अन्य अफसरों ने रामलीला ग्राउंड में सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही आयोजन स्थल की सुरक्षा कमान एसपीजी ने संभाल ली।

9 of 10
एसपीजी के आईजी ने टीम को डी-बैरीकेडिंग, मंच व अन्य प्रमुख स्थानों पर सुरक्षा संबंधी निर्देश दिए। इससे पहले इंस्पेक्टर बाजार खाला ने आरएएफ के जवानों को रामलीला ग्राउंड का निरीक्षण कराया। थोड़ी देर बाद पूरा इलाका अर्धसैनिक बलों के घेरे में आ गया।
विज्ञापन

10 of 10
ढाई हजार जवान तैनात
एसएसपी मंजिल सैनी ने बताया कि पुलिस व अर्धसैनिक बलों के ढाई हजार जवान तैनात हैं। 12 एसपी, 10 एएसपी, 24 डिप्टी एसपी, 179 इंस्पेक्टर/ सबइंस्पेक्टर, 39 महिला सबइंस्पेक्टर, 854 हेडकांस्टेबल/कांस्टेबल, 11 महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगाई गई है। 8 कंपनी 3 प्लाटून पीएसी, एक कंपनी सीआईएसएफ, 8 कंपनी आरएएफ, 6 कंपनी आईटीबीपी के जवान तैनात रहेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें