स्वतंत्रता दिवस व रक्षाबंधन मनाने के बाद नौकरी, पढ़ाई के लिए लखनऊ से बाहर रहने वालों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है। ऐसे में ट्रेनों में सीटों की मारामारी भी होनेे लगी है। मुंबई जाने वाली पुष्पक एक्सप्रेस की वेटिंग जहां 547 पहुंच गई, वहीं दिल्ली व दूसरे रूट की ट्रेनों में भी सीटें नहीं मिल रही हैं। ऐसे में अब तत्काल का ही सहारा है।