फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसडीओ का कारनामाः बुजुर्गों पर दिखाई 'अफसरी', धक्के मारकर ऑफिस से बाहर निकाला

Thu, 12 Jul 2018 03:00 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
एसडीओ - फोटो : amarujala
लखनऊ में डालीगंज खंड के अहिबरनपुर उपकेंद्र में बिजली बिल में बढ़ी रकम की जानकारी करने पहुंचे बुजुर्ग दंपती से अभद्रता करते हुए एसडीओ ने उन्हें धक्का देकर ऑफिस से भगा दिया। यही नहीं इस अभद्रता की बुजुर्गों ने वीडियो बनाने की कोशिश की तो एसडीओ ने मोबाइल छीनकर इसे डिलीट कर दिया। करीब आधे घंटे तक चले इस हंगामे के बाद उपकेंद्र के कर्मचारियों ने बुजुर्गों को बाहर पहुंचाया। पीड़ित दंपती ने आला अफसरों से शिकायत की बात कही है।
विज्ञापन

2 of 5
राजेश - फोटो : amarujala
 वाणिज्य कर विभाग से सेवानिवृत्त राजेश श्रीवास्तव को 29 जून को हैंडहेल्ड मशीन से कर्मचारी बिल बनाकर दे गया था। इसकी रकम लगभग 2400 रुपये थी। जब राजेश का बेटा डालीगंज इक्का स्टैंड केंद्र पर बिल जमा करने गया तो उसे 2650 रुपये जमा करने के लिए कहा गया। इस पर राजेश ने मध्यांचल निगम के कस्टमर केयर सेंटर पर शिकायत की। अहिबरनपुर उपकेंद्र से कर्मचारी जांच करने गया तो उसने मीटर की रीडिंग सही बताकर बिल जमा करने को कहा। बुधवार को राजेश पत्नी अन्न पूर्णा संग अहिबरनपुर उपकेंद्र पर बिल जमा करने गये तो उसने 3000 रुपये मांगे गए। राजेश बिल तो जमा करा दिया, लेकिन उनकी जिज्ञासा थी कि 600 रुपये बिल में कैसे बढ़ गए।
विज्ञापन

3 of 5
एसडीओ - फोटो : amarujala
इस पर बिलिंग ऑपरेटर ने बुजुर्ग दंपती को एसडीओ नजमुल हुदा के पास दूसरे तल स्थित कक्ष भेज दिया। बुजुर्ग दंपती ने बताया कि एसडीओ से इजाजत लेकर उनके कक्ष में पहुंचे तो वे काफी देर तक मोबाइल पर बात करते रहे। इस दौरान दोनों खड़े रहे। एसडीओ मोबाइल पर बात खत्म कर बुजुर्ग दंपती से रूबरू हुए तो राजेश ने बिल में 600 रुपये अधिक जुड़ जाने का कारण जानना चाहा। इसी बीच किसी ने एसडीओ को बताया कि सर, इसने ही आनंद के पक्ष में गवाही दी है। इतना सुनते ही एसडीओ ने आपा खो दिया। राजेश ने बताया कि एसडीओ ने उन्हें भाग जाने की बात कहते हुए कर्मचारियों को बुलाया। इससे पहले कि कर्मचारी आते एसडीओ खुद धक्का देकर बाहर निकालने लगे। 

4 of 5
बुजुर्ग दंपति - फोटो : amar ujala
एसडीओ के द्वारा अभद्रता किए जाने पर राजेश की पत्नी अन्नपूर्णा ने मोबाइल से वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इस पर एसडीओ ने कर्मचारियों संग मिलकर मोबाइल छीन लिया और वीडियो को डिलीट कर दिया गया। मोबाइल में सिर्फ एक वीडियो बचा, जिसमें एसडीओ अन्नपूर्णा से मोबाइल छीनने की कोशिश करते दिख रहे हैं। बुजुर्ग राजेश श्रीवास्तव ने बताया कि उनके घर के सामने आनंद के घर में बिजली चोरी पकड़ी गई थी। जांच के दौरान कर्मचारी सीढ़ी से चढ़कर उसकी छत पर गए थे। यह घटना सही थी, जिसकी गवाही आनंद के पक्ष में देने के कारण एसडीओ पहले से आक्रोशित थे। इसीलिए बदले की भावना से अभद्रता की है। इस मामले की मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शिकायत करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
एसडीओ - फोटो : amarujala
बुजुर्ग दंपती से अभद्रता किए जाने के मामले में एसडीओ को उनके सरकारी मोबाइल नंबर पर कॉल कर घटनाक्रम पर उनका पक्ष जानने की कोशिश की गई। लेकिन कॉल का कोई रिस्पांस नहीं मिला।
मामले की कराएंगे जांच
एसडीओ ने बुजुर्ग दंपती से सही व्यवहार नहीं किया और मोबाइल छीन कर अभद्रता की है तो प्रकरण की जांच कराएंगे। जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई भी होगी। - प्रदीप कक्कड़, मुख्य अभियंता लेसा (ट्रांस गोमती) 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें