फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना: बढ़ रही है संक्रमण की दर, कई स्कूल अभी नहीं बुलाएंगे प्राइमरी के बच्चे

Thu, 25 Feb 2021 03:36 PM IST
ishwar ashish अभिषेक सिंह, अमर उजाला, लखनऊ
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : अमर उजाला
कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राजधानी लखनऊ के कई बड़े स्कूलों ने फिलहाल पहली मार्च से कक्षा एक से पांच तक की ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने पर रोक लगा दी है। इनमें जीडी गोयनका, एम आर जयपुरिया, पायनियर और केवी शामिल हैं। संक्रमण को देखते हुए ये स्कूल अभी एक महीना इंतजार करना चाहते हैं और नए सत्र में ही अप्रैल से छोटे बच्चों को बुलाने का शेड्यूल बना रहे हैं। इससे पहले शासन ने करीब एक साल बाद पहली मार्च से स्कूलों में प्राइमरी की कक्षाएं शुरू करने की अनुमति दी थी।
 
विज्ञापन

2 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
फिलहाल जल्दबाजी में नहीं ये स्कूल
जीडी गोयनका पब्लिक स्कूल के चेयरमैन सर्वेश गोयल ने बताया कि पांच तक के बच्चों को एक मार्च से बुलाने के लिए अभिभावकों को निर्देश नहीं दिया है। कानपुर रोड स्थित सेठ एमआर जयपुरिया स्कूल की प्रधानाचार्या पूनम गौतम ने बताया कि प्राइमरी के बच्चों को एक अप्रैल से पहले स्कूल नहीं बुलाया जाएगा।

रायबरेली रोड स्थित दी मिलेनियम स्कूल की प्रिंसिपल मंजुला गोस्वामी ने बताया कि किसी भी अभिभावक की सहमति नहीं आई है, ऐसे में एक मार्च से प्राइमरी के बच्चे नहीं बुलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : amar ujala
पायनियर मांटेसरी इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या शर्मिला सिंह ने बताया कि उन्होंने अभिभावकों से एक मार्च से ऑफलाइन कक्षाएं शुरू करने की सहमति नहीं मांगी है। एक अप्रैल से ही बच्चे बुलाएंगे। वरदान इंटरनेशनल एकेडमी की प्रधानाचर्या ऋचा खन्ना ने बताया कि एक अप्रैल से पहले पांच तक के बच्चों को नहीं बुलाएंगे। अभिभावकों को बता दिया गया कि ऑनलाइन कक्षाएं ही चलेंगी।

4 of 5
- फोटो : amar ujala
ऑनलाइन ही होंगी परीक्षाएं
जीडी गोयनका स्कूल ऑनलाइन परीक्षा कराने की बजाय बच्चों का असेसमेंट कराएगा। साल भर र्हुईं ऑनलाइन गतिविधियां, टेस्ट, इंटरनल के आधार पर बच्चों का मूल्यांकन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
- फोटो : amar ujala
केवी भी नहीं खुलेगा
केवी गोमतीनगर के प्रधानाचार्य डॉ. सीबीपी वर्मा ने बताया कि केवी संगठन से पांचवीं तक के बच्चों की ऑफलाइन कक्षाएं चलाने का आदेश नहीं आया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें